P&G हेल्थ का बंपर डिविडेंड: आज खरीदारी का आखिरी मौका, मिलेगा 160 रुपये प्रति शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

Procter & Gamble Health Ltd. के शेयर बुधवार को निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं, क्योंकि डिविडेंड पाने के लिए आज आखिरी मौका है. कंपनी ने 160 रुपये प्रति शेयर का बंपर डिविडेंड घोषित किया है. T+1 सेटलमेंट की व्यवस्था होने की वजह से रिकॉर्ड डेट से एक दिन शेयर खरीदने पर ही निवेशकों को डिविडेंड का लाभ मिलेगा.

dividend record date Image Credit: money9 live AI image

P&G Health Dividend: Procter & Gamble Health Ltd. के शेयर बुधवार को रिटेल निवेशकों के लिए फोकस में रह सकते हैं. वजह है डिविडेंड क्योंकि यही आखिरी दिन है जब निवेशक शेयर खरीदकर डिविडेंड के हकदार बन सकते हैं. इस कंपनी के शेयर धारक को हर शेयर के बदले 160 रुपये का डिविडेंड मिल सकता है. साथ ही जो नए निवेशक इसका लाभ लेना चाहते हैं, वे अगर आज इसके शेयर खरीदेंगे तो उन्हें इसका लाभ मिलेगा.

रिकॉर्ड डेट और एक्स-डिविडेंड डेट का खेल

कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 12 फरवरी तय की है. रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर में होते हैं, वही डिविडेंड पाने के पात्र होते हैं. एक्स-डिविडेंड डेट आमतौर पर रिकॉर्ड डेट के आसपास ही होती है और इसी दिन शेयर की कीमत में डिविडेंड के हिसाब से एडजस्टमेंट होता है.

भारत में T+1 सेटलमेंट सिस्टम लागू है, यानी शेयर खरीदने के अगले दिन सेटलमेंट होता है. इसलिए 12 फरवरी को खरीदे गए शेयर डिविडेंड के लिए योग्य नहीं होंगे. जो निवेशक 11 फरवरी तक शेयर अपने पास रखते हैं, वही डिविडेंड के हकदार होंगे.

₹160 प्रति शेयर का बंपर डिविडेंड

P&G हेल्थ के बोर्ड ने इस बार कुल 160 रुपये प्रति शेयर का बंपर डिविडेंड घोषित किया है. इसमें 50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 110 रुपये का अंतरिम (इंटरिम) डिविडेंड शामिल है.

कंपनी ने डिमैट फॉर्म में शेयर रखने वाले निवेशकों से अपील की है कि वे अपने टैक्स रेजिडेंशियल स्टेटस, PAN, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां अपने डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट के जरिए अपडेट कर लें, ताकि डिविडेंड भुगतान में कोई दिक्कत न हो.

डिविडेंड पर टैक्स का नियम

डिविडेंड कंपनियों द्वारा शेयरधारकों को मुनाफे में हिस्सेदारी देने का एक तरीका होता है. यह फाइनल, अंतरिम और स्पेशल डिविडेंड के रूप में दिया जाता है. अब डिविडेंड पर डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (DDT) नहीं लगता, बल्कि यह सीधे शेयरधारकों के पास डिविडेंड की रकम जाने के बाद टैक्सेबल होता है. रेजिडेंट इंडिविजुअल निवेशकों के लिए, अगर एक वित्तीय वर्ष में डिविडेंड की राशि 5,000 रुपये से ज्यादा होती है, तो उस पर 10% TDS काटा जाता है.

शेयर का हाल?

बीते एक सप्ताह में Procter & Gamble Health के शेयर में 4 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. इस तेजी के बाद कंपनी के शेयर 5498 रुपये हो गया. हालांकि अभी शेयर अपने 52-वीक हाई से लगभग 18 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है. इसने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को निराशा ही किया है. बीते पांच साल यह 26 फीसदी से अधिक टूटे हैं और तीन साल में 17 फीसदी की तेजी आई है.