हरे निशान में खुला बाजार, निफ्टी 25900 के ऊपर, ऑटो शेयरों में तेजी, तिमाही नतीजों के बाद उछला TITAN
निफ्टी पर आइशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, टाइटन कंपनी, मैक्स हेल्थकेयर और नेस्ले टॉप गेनर शेयर रहे. वहीं हिंडाल्को, ONGC, कोल इंडिया, ग्रासिम और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में कमजोरी देखने को मिली. इसके अलावा, टाइटन के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 4,312 रुपये के स्तर तक पहुंच गया.
Stock Market Opening Bell: 11 फरवरी को भारतीय शेयर बाजारों ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की. सेंसेक्स 108.19 अंक (0.13 फीसदी) चढ़कर 84,382.11 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 43.40 अंक (0.17 फीसदी) की तेजी के साथ 25,978.55 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. इस दौरान करीब 1,373 शेयरों में तेजी, 950 में गिरावट, जबकि 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. निफ्टी पर आइशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, टाइटन कंपनी, मैक्स हेल्थकेयर और नेस्ले टॉप गेनर शेयर रहे. वहीं हिंडाल्को, ONGC, कोल इंडिया, ग्रासिम और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में कमजोरी देखने को मिली.
टाइटन का Q3 रिजल्ट शानदार
टाइटन कंपनी ने तीसरी तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 60.8 फीसदी बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,047 करोड़ रुपये था. मजबूत नतीजों के बाद टाइटन के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 4,312 रुपये के स्तर तक पहुंच गया.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजार में रैली ( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी में 91 अंकों की तेजी देखने को मिली थी.
- हैंग सेंग में करीब 73 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.29 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 489 अंकों की तेजी रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
मंगलवार को बाजार में रही तेजी
शेयर बाजार में 10 फरवरी को मजबूती का रुख बना रहा था. सेंसेक्स करीब 208 अंकों की तेजी के साथ 84,274 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 68 अंकों की बढ़त के साथ 25,935 पर क्लोज हुआ था. सेक्टोरल मोर्चे पर आज ऑटो, आईटी और मीडिया शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. खासतौर पर ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.37 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जिससे बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला.
इसे भी पढ़ें- रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! बोर्ड मीटिंग से पहले शेयरों में हलचल, भाव 50 रुपये से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty में आएगी 10% गिरावट, 22660 का टच करेगा लेवल; ICICI Securities ने दी चेतावनी
Closing Bell: मार्केट में तबाही का एक और दिन, निवेशकों के 1.48 लाख करोड़ खाक; सेंसेक्स-निफ्टी लहूलुहान
Gujarat Gas बनाम MGL और IGL, सप्लाई कटौती पर किस पर ज्यादा खतरा; गैस संकट से किस स्टॉक पर ज्यादा रिस्क
