इस छुटकू शेयर पर फिदा हुए Madhusudan Kela, FIIs ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
Madhusudan Kela ने माइक्रोकैप कंपनी Aptech में 1.1 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है, जिससे निवेशकों का ध्यान इस स्टॉक पर गया है. कंपनी के हालिया नतीजे मजबूत रहे हैं, जहां रेवेन्यू और मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. साथ ही FIIs ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो इस स्टॉक में बढ़ती दिलचस्पी का संकेत है.
Madhusudan Kela investment: शेयर बाजार में जब भी कोई दिग्गज निवेशक किसी छोटे स्टॉक में एंट्री करता है तो बाजार का ध्यान अपने आप उस शेयर की तरफ चला जाता है. इस बार चर्चा में हैं Madhusudan Kela, जिन्होंने एक माइक्रोकैप कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है. यह निवेश ऐसे समय में आया है जब छोटे शेयरों में फिर से रुचि बढ़ रही है. इस खरीद ने निवेशकों का ध्यान इस स्टॉक की तरफ खींचा है. आइए इससे जुड़े आंकड़ों पर नजर डालते हैं.
कितनी हिस्सेदारी खरीदी
केला ने Aptech में करीब 1.1 फीसदी हिस्सेदारी ली है. इससे पहले उनकी इस कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं थी. जैसे ही यह जानकारी सामने आई, निवेशकों के बीच इस स्टॉक को लेकर उत्सुकता बढ़ गई. Aptech स्किल डेवलपमेंट और करियर आधारित ट्रेनिंग देने वाली कंपनी है, जो Arena Animation और MAAC जैसे ब्रांड्स के जरिए काम करती है. कंपनी का बिजनेस मॉडल इसे अलग पहचान देता है.
मजबूत नतीजों ने खींचा ध्यान
Aptech के वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो हाल के तिमाही नतीजे काफी मजबूत रहे हैं. Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर लगभग 1371 मिलियन रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल के 1102 मिलियन रुपये से ज्यादा है. वहीं नेट प्रॉफिट भी 36 मिलियन रुपये से बढ़कर 86 मिलियन रुपये हो गया. यह तेजी दिखाती है कि कंपनी की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस सुधर रही है और डिमांड में बढ़ोतरी हो रही है.
कैसे है शेयरों का प्रदर्शन
Aptech के शेयर की बात करें तो 15 अप्रैल को इसका क्लोज प्राइस करीब 88.3 रुपये रहा और इसमें लगभग 4.83 फीसदी की तेजी देखने को मिली. कंपनी का मार्केट कैप करीब 512 करोड़ रुपये है. शेयर का 52 वीक हाई 182 रुपये और लो 69.1 रुपये रहा है. वैल्यूएशन के लिहाज से इसका PE रेशियो 18.1 है. इसके अलावा कंपनी करीब 5.09 फीसदी का डिविडेंड यील्ड देती है, जबकि ROCE 13.9 फीसदी और ROE 7.63 फीसदी है. इसके शेयर एक महीने में करीब 10 फीसदी चढ़े हैं.
ये भी पढ़ें- Mazagon Dock, GAIL मिडकैप में हो सकते हैं अपग्रेड, Vodafone Idea का भी बदल सकता है सेगमेंट
FIIs ने बढ़ाई हिस्सेदारी
केवल घरेलू निवेशक ही नहीं बल्कि विदेशी निवेशक भी इस स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं. FIIs की हिस्सेदारी पिछले कुछ महीनों में लगातार बढ़ी है. सितंबर 2025 में जो हिस्सेदारी 0.39 फीसदी थी, वह मार्च 2026 तक बढ़कर 0.65 फीसदी हो गई है. यह दिखाता है कि स्मार्ट मनी इस कंपनी में संभावनाएं देख रही है. आम निवेशक अक्सर ऐसे ट्रेंड को एक पॉजिटिव संकेत मानते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
5 साल में 650% का मल्टीबैगर रिटर्न, गुरुवार को एक बार फिर चर्चा में रहेगी कंपनी; 50 करोड़ निवेश से मची हलचल
Mazagon Dock, GAIL मिडकैप में हो सकते हैं अपग्रेड, Vodafone Idea का भी बदल सकता है सेगमेंट
इन 5 कंपनियों पर टूट पड़े DIIs और FIIs, 2 गुना तक बढ़ाई हिस्सेदारी; देखें लिस्ट
