5 साल में 650% का मल्टीबैगर रिटर्न, गुरुवार को एक बार फिर चर्चा में रहेगी कंपनी; 50 करोड़ निवेश से मची हलचल
गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड ने ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी सब्सिडियरी में 50 करोड़ रुपये का निवेश किया है. कंपनी का यह फैसला बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट को मजबूत करेगा और आने वाले समय में ग्रोथ को नई दिशा दे सकता है. पिछले 5 साल में 650 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाला यह मल्टीबैगर स्टॉक अब फिर निवेशकों के रडार पर है.
Godawari Power And Ispat Share: मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड एक बार फिर बाजार में चर्चा का केंद्र बन गई है. कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी गोदावरी न्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में 50 करोड रुपये का अतिरिक्त निवेश करने का फैसला किया है. इस कदम के बाद 16 अप्रैल के कारोबारी सत्र में स्टॉक पर निवेशकों की खास नजर रहने की उम्मीद है. पिछले 5 साल में 650 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाला यह शेयर अब ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में एंट्री के चलते नए ग्रोथ ट्रैक पर दिखाई दे रहा है. हालिया तेजी और मजबूत फंडामेंटल्स के कारण कंपनी एक बार फिर चर्चा में है.
ग्रीन एनर्जी में बड़ा निवेश
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि 50 करोड़ रुपये का यह निवेश राइट्स इश्यू के जरिए किया गया है. इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 करोड इक्विटी शेयर अलॉट किए गए हैं. इस निवेश के बाद सब्सिडियरी में कुल निवेश बढ़कर 350 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी की हिस्सेदारी अब भी 100 फीसदी बनी हुई है. यह रकम बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्लांट की स्थापना, कैपेक्स और वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल होगी.
20 GWh बैटरी प्रोजेक्ट पर फोकस
जून 2025 में स्थापित यह सब्सिडियरी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) सेगमेंट में काम कर रही है. कंपनी अपने पहले फेज में 20 GWh क्षमता का बड़ा प्रोजेक्ट तैयार कर रही है. फिलहाल कंपनी का कोई टर्नओवर नहीं है, लेकिन 350 करोड़ रुपये की नेटवर्थ इसे मजबूत आधार देती है. यह निवेश साफ संकेत देता है कि कंपनी भविष्य में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ी भूमिका निभाना चाहती है.
स्टील बिजनेस में भी आक्रामक विस्तार
ग्रीन एनर्जी के साथ-साथ कंपनी अपने मुख्य स्टील बिजनेस में भी विस्तार कर रही है. कंपनी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में 1 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाला इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट लगाने की योजना को मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट पर करीब 7000 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिसे कर्ज और आंतरिक संसाधनों के जरिए फंड किया जाएगा. इसके अलावा कंपनी ने Ardent Steel Private Limited में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है और Godawari Energy Ltd के साथ मर्जर भी पूरा कर लिया है.
शेयर परफॉर्मेंस ने चौंकाया
शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो इसमें हाल के दिनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. मार्च के निचले स्तर 237.70 रुपये से यह 27.5 फीसदी उछलकर 304.95 रुपये के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच चुका है. साल 2026 में अब तक इसमें करीब 14 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है. वहीं, पिछले 5 साल में इस स्टॉक ने करीब 697.92 फीसदी का रिटर्न दिया है. बुधवार को कंपनी का शेयर 4.93 फीसदी बढ़कर 303.35 रुपये पर पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: अनिल अंबानी के दो करीबी को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच एजेंसी ने लिया एक्शन
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस छुटकू शेयर पर फिदा हुए Madhusudan Kela, FIIs ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
Mazagon Dock, GAIL मिडकैप में हो सकते हैं अपग्रेड, Vodafone Idea का भी बदल सकता है सेगमेंट
इन 5 कंपनियों पर टूट पड़े DIIs और FIIs, 2 गुना तक बढ़ाई हिस्सेदारी; देखें लिस्ट
