Mazagon Dock, GAIL मिडकैप में हो सकते हैं अपग्रेड, Vodafone Idea का भी बदल सकता है सेगमेंट
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, AMFI के रीशफल में, लगभग आठ लार्जकैप स्टॉक ऐसे हैं जो मिडकैप सेगमेंट में जा सकते हैं. कैटेगरी में बदलाव से फंड में आने या जाने वाले पैसे में कोई खास बढ़ोतरी या कमी नहीं होती है. यह कैटेगरी बदलाव 1 जुलाई, 2026 से लागू होगा.
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और GAIL उन आठ स्टॉक्स में शामिल हैं, जिन्हें AMFI के CY26 की दूसरी छमाही (H2) में होने वाले अर्ध-वार्षिक फेरबदल में मिडकैप कैटेगरी में डाउनग्रेड किया जा सकता है. वहीं, वोडाफोन आइडिया, जो अभी मिडकैप है, को लार्जकैप सेगमेंट में अपग्रेड किया जा सकता है.
मिडकैप सेगमेंट में जा सकते हैं ये स्टॉक्स
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, AMFI के रीशफल में, लगभग आठ लार्जकैप स्टॉक ऐसे हैं जो मिडकैप सेगमेंट में जा सकते हैं. इनमें लोढ़ा डेवलपर्स, इंडियन होटल्स कंपनी, सीमेंस एनर्जी इंडिया, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, गेल (इंडिया), और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज शामिल हैं.
Vodafone Idea उन आठ शेयरों में से एक है, जिन्हें अभी मिड-कैप का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन AMFI के बदलावों के बाद उन्हें लार्ज-कैप का दर्जा मिल सकता है.
लार्ज-कैप में अपडेट हो सकते हैं ये स्टॉक्स
अन्य शेयर जिन्हें जल्द ही लार्ज-कैप सेगमेंट में अपग्रेड किया जा सकता है, वे इंडियन बैंक, बीएसई, जिंदल स्टील, इंडस टावर्स, बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स, हिताची एनर्जी इंडिया और अशोक लेलैंड हैं.
लगभग 9 स्टॉक्स जल्द ही अपना स्मॉलकैप स्टेटस खो सकते हैं और मिडकैप सेगमेंट में अपग्रेड हो सकते हैं. इन 9 स्टॉक्स में हिंदुस्तान कॉपर, NLC इंडिया, AIA इंजीनियरिंग, अजंता फार्मा, एस्टर DM हेल्थकेयर, Delhivery, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, Sona BLW Precision Forgings, और J.B. केमिकल्स शामिल हैं.
मिडकैप स्टेटस खो सकते हैं ये शेयर
Physicswallah और Jubilant Foodworks उन 9 स्टॉक्स में शामिल हैं, जो AMFI के रीजिग में जल्द ही अपना मिडकैप स्टेटस खो सकते हैं और स्मॉलकैप सेगमेंट में जा सकते हैं. बाकी सात स्टॉक- Kaynes Technology India, SJVN, Global Health, K.P.R. Mill, Cholamandalam Fin Holdings, Crisil और Godrej Industries हैं, जिन्हें स्मॉलकैप सेगमेंट में डिमोट किया जा सकता है.
CY26 की दूसरी छमाही में लगभग 19 स्टॉक स्मॉलकैप सेगमेंट में शामिल हो सकते हैं. इनमें से कुछ स्टॉक हैं – क्वालिटी वॉल्स, फ्रैक्टल एनालिटिक्स, गौडियम IVF, राजपूताना स्टेनलेस, भारत कोकिंग और सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स.
लार्ज-कैप कट-ऑफ
मौजूदा औसत मार्केट-कैप लेवल के आधार पर, AMFI लार्ज-कैप कट-ऑफ को बढ़ाकर लगभग 1.04 लाख करोड़ रुपये (दिसंबर 2025 तक के 1.05 लाख करोड़ रुपये की तुलना में) और मिड-कैप की सीमा को लगभग 31,500 करोड़ रुपये (दिसंबर 2025 तक के 34,800 करोड़ रुपये की तुलना में) कर सकता है.
कैटेगरी में बदलाव से फंड में आने या जाने वाले पैसे में कोई खास बढ़ोतरी या कमी नहीं होती है. रिलीज में बताया गया है कि एक्टिव म्यूचुअल फंड मैनेजर अलग-अलग स्कीम कैटेगरी के शेयरों में नई पोजीशन लेते समय या उनमें बदलाव करते समय इस लिस्ट पर नजर रखते हैं. कट-ऑफ पीरियड 1 जनवरी, 2025 से 30 जून, 2026 तक रहेगा. यह कैटेगरी बदलाव 1 जुलाई, 2026 से लागू होगा.
Latest Stories
इन 5 कंपनियों पर टूट पड़े DIIs और FIIs, 2 गुना तक बढ़ाई हिस्सेदारी; देखें लिस्ट
16 अप्रैल को खरीदें ये तीन शेयर, हफ्ते भर में कमाएंगे मुनाफा; एनालिस्ट ने दिए हैं टारगेट
Nifty Outlook 16 April: बना हायर हाई और हायर लो पैटर्न, अब आगे कहां जाएगा निफ्टी? जानें एक्सपर्ट की राय
