इन 5 कंपनियों पर टूट पड़े DIIs और FIIs, 2 गुना तक बढ़ाई हिस्सेदारी; देखें लिस्ट
मार्च 2026 तिमाही में FII और DII ने कई मिडकैप कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे शेयर बाजार में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. KRBL, Voltamp Transformers, Shilpa Medicare, Marksans Pharma और Astra Microwave जैसे स्टॉक्स में संस्थागत निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. यह संकेत देता है कि इन कंपनियों के फंडामेंटल्स मजबूत हैं और भविष्य में ग्रोथ की संभावना है.
FII DII Investment India: भारत के शेयर बाजार में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां कुछ मिडकैप कंपनियों में विदेशी और घरेलू निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है. हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशक FII और घरेलू निवेशक DII दोनों ने मार्च 2026 तिमाही में कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. यह ट्रेंड निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है, क्योंकि इससे बाजार में संस्थागत विश्वास और संभावित ग्रोथ का अंदाजा लगाया जा सकता है.
संस्थागत निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी
FIIs और DIIs का किसी शेयर में निवेश बढ़ाना इस बात का संकेत होता है कि उस कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत हैं या भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. विदेशी निवेशक जहां वैश्विक पूंजी और ग्रोथ अवसरों पर ध्यान देते हैं, वहीं घरेलू निवेशक लंबी अवधि की स्थिरता को प्राथमिकता देते हैं. ऐसे में जब दोनों एक साथ किसी स्टॉक में निवेश बढ़ाते हैं, तो यह निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत बन जाता है.
KRBL में स्थिर ग्रोथ का भरोसा
इस सूची में पहला नाम KRBL का है, जो इंडिया गेट बासमती राइस ब्रांड के लिए जाना जाता है. मार्च 2026 तिमाही में FIIs की हिस्सेदारी 7.56 फीसदी से बढ़कर 7.76 फीसदी हो गई, जबकि DIIs की हिस्सेदारी भी हल्की बढ़त के साथ 0.67 फीसदी से बढ़कर 0.71 फीसदी हो गई. कंपनी की मजबूत ब्रांड वैल्यू, निर्यात बाजार में पकड़ और बेहतर मार्जिन इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाते हैं.
Voltamp Transformers में मजबूत निवेश
Voltamp Transformers में भी संस्थागत निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. FIIs की हिस्सेदारी 21.78 फीसदी से बढ़कर 22.82 फीसदी हो गई, जबकि DIIs की हिस्सेदारी 31.38 फीसदी से बढ़कर 31.66 फीसदी हो गई. पावर सेक्टर में बढ़ती मांग और मजबूत ऑर्डर बुक इस कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर रही है.
फार्मा सेक्टर में भी बढ़ता विश्वास
Shilpa Medicare और Marksans Pharma जैसी शेयर में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. Shilpa Medicare में FIIs (10.97 फीसदी से बढ़कर 11.07 फीसदी) और DIIs (8.34 फीसदी से बढ़कर 8.58 फीसदी) दोनों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. वहीं Marksans Pharma में FIIs की हिस्सेदारी में तेज उछाल देखा गया है, जो 8.13 फीसदी से बढ़कर 16.76 फीसदी हो गई है यानि डबल. वहीं DIIs की हिस्सेदारी 5.91 फीसदी से बढ़कर 6.57 फीसदी हो गई है.
डिफेंस सेक्टर में Astra Microwave की चमक
Astra Microwave Products में भी FIIs और DIIs दोनों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. FIIs की हिस्सेदारी 6.26 फीसदी से बढ़कर 7.56 फीसदी हो गई है. वहीं DIIs की हिस्सेदारी 14.75 फीसदी से बढ़कर 15.42 फीसदी हो गई है.
यह भी पढ़ें: 15.85 लाख सैलरी पर भी नहीं देना होगा टैक्स, करना होगा सिर्फ ये काम; समझें पूरा खेल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Mazagon Dock, GAIL मिडकैप में हो सकते हैं अपग्रेड, Vodafone Idea का भी बदल सकता है सेगमेंट
16 अप्रैल को खरीदें ये तीन शेयर, हफ्ते भर में कमाएंगे मुनाफा; एनालिस्ट ने दिए हैं टारगेट
Nifty Outlook 16 April: बना हायर हाई और हायर लो पैटर्न, अब आगे कहां जाएगा निफ्टी? जानें एक्सपर्ट की राय
