पर्सनल फाइनेंस के 9 Golden Rules, जो आपकी बचत और निवेश दोनों मजबूत करेंगे
आज के समय में सही फाइनेंशियल प्लानिंग बेहद जरूरी हो गई है. Rule of 72, 4 Percent Rule, 50 30 20 Rule जैसे आसान नियम आपकी बचत और निवेश को बेहतर बना सकते हैं. इसके साथ इमरजेंसी फंड, सही इंश्योरेंस और उम्र के अनुसार निवेश आपको आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाते हैं.
Rule of 72 एक आसान तरीका है जिससे आप जान सकते हैं कि आपका पैसा कितने साल में डबल होगा. 72 को इंटरेस्ट रेट से भाग देकर यह पता लगाया जाता है. वहीं Rule of 70 से यह समझ आता है कि महंगाई के कारण पैसे की वैल्यू कितने साल में आधी हो जाएगी.
1 / 7
Retirement के लिए 4 Percent Rule काफी उपयोगी माना जाता है. इसके अनुसार आप अपनी कुल बचत का 4 फीसदी हर साल निकाल सकते हैं. इससे आपका पैसा लंबे समय तक चलता है और रिटायरमेंट के बाद भी नियमित इनकम बनी रहती है.
2 / 7
100 Minus Age Rule निवेश तय करने में मदद करता है. इस नियम के अनुसार आपकी उम्र जितनी कम होगी उतना ज्यादा निवेश इक्विटी में होना चाहिए. उदाहरण के लिए 30 साल की उम्र में 70 फीसदी निवेश इक्विटी में रखना फायदेमंद माना जाता है.
3 / 7
50 30 20 Rule आपकी इनकम को सही तरीके से बांटने में मदद करता है. इसमें 50 फीसदी जरूरतों पर, 30 फीसदी शौक और लाइफस्टाइल पर और 20 फीसदी बचत व निवेश पर खर्च करना चाहिए. इससे फाइनेंशियल डिसिप्लिन बना रहता है.
4 / 7
इमरजेंसी फंड हर किसी के लिए जरूरी होता है. कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर फंड रखना चाहिए ताकि मुश्किल समय में मदद मिल सके. साथ ही EMI आपकी इनकम के 40 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए ताकि कर्ज का बोझ न बढ़े.
5 / 7
इमरजेंसी फंड हर किसी के लिए जरूरी होता है. कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर फंड रखना चाहिए ताकि मुश्किल समय में मदद मिल सके. साथ ही EMI आपकी इनकम के 40 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए ताकि कर्ज का बोझ न बढ़े.
6 / 7
इंश्योरेंस और निवेश में सही संतुलन रखना जरूरी है. लाइफ इंश्योरेंस का कवर आपकी सालाना इनकम का 10 से 15 गुना होना चाहिए. वहीं अलग अलग निवेश विकल्पों में अलग रिटर्न मिलता है इसलिए सही बैलेंस बनाना जरूरी है.