Q3 में इस महारत्न कंपनी का 11% घटा मुनाफा, फिर भी ₹7 का दे रही डिविडेंड, रिकाॅर्ड डेट तय
Oil India Limited का Q3FY26 में कंसोलिडेटेड मुनाफा करीब 11 प्रतिशत घट गया है, हालांकि रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा. इसके बावजूद कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया, जबकि सहायक कंपनी Numaligarh Refinery Limited ने मुनाफा बढ़ाकर मजबूत प्रदर्शन दिखाया. निवेशकों की नजर अब आगे की ग्रोथ और डिविडेंड और शेयर की चाल पर टिकी है.
Q3 result and dividend Oil India: सरकारी तेल और गैस कंपनी Oil India Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. ये रिजल्ट मिले-जुले रहें. इस महारत्न कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत यानी लगभग 11 फीसदी घट गया है. इसके बावजूद कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया है.
कितना हुआ नुकसान?
- कंपनी ने नतीजे जारी करते हुए बताया कि उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट यानी मुनाफा करीब 11 फीसदी गिरकर ₹1,195.08 करोड़ रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,338.85 करोड़ था. वहीं तिमाही आधार पर भी मुनाफा 16.4 प्रतिशत घटा है.
- ऑपरेशंस से कंपनी की आय ₹9,111.43 करोड़ रही, जो साल-दर-साल और पिछली तिमाही के मुकाबले लगभग स्थिर रही.
सहायक कंपनी का बेहतर प्रदर्शन
कंपनी की सहायक इकाई Numaligarh Refinery Limited ने शानदार प्रदर्शन किया. NRL का PAT 125 प्रतिशत उछलकर ₹867 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹385 करोड़ था. रिफाइनरी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 16.27 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो मजबूत ऑपरेशनल एफिशिएंसी को दर्शाता है.
सेगमेंट वाइस देखें डिटेल
- सेगमेंट के हिसाब से देखें तो रिफाइनरी प्रोडक्ट्स से ₹6,526.70 करोड़ की कमाई हुई.
- क्रूड ऑयल सेगमेंट की आय घटकर ₹3,265.55 करोड़ रह गई.
- कंपनी ने यह भी बताया कि एक नॉन-परफॉर्मिंग एसेट अगस्त 2022 से बंद है और फिलहाल दिवालिया प्रक्रिया में है, जिसकी बिक्री में करीब 18 महीने लग सकते हैं.
कितना दे रही डिविडेंड?
कंपनी ने निवेशकों को राहत देते हुए ₹7 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके लिए 18 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. एनर्जी सिक्योरिटी के मोर्चे पर कंपनी ने Q3FY26 में 1.659 मिलियन मीट्रिक टन ऑयल इक्विवेलेंट (mmtoe) तेल और गैस का उत्पादन किया. साथ ही रोजाना कच्चे तेल का उत्पादन 9,861 मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जो पिछले एक दशक का सबसे ऊंचा स्तर है.
नतीजों से पहले शेयर बीएसई पर ₹488.85 के स्तर पर बंद हुआ. एक महीने में ये 15 फीसदी चढ़ा है. एक साल में ये 20 फीसदी चढ़ा है. 3 साल में इसने 212 फीसदी और 5 साल में 509 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
हरे निशान में खुला बाजार, निफ्टी 25900 के ऊपर, ऑटो शेयरों में तेजी, तिमाही नतीजों के बाद उछला TITAN
इस रिन्यूएबल कंपनी को मिला बड़ा प्रोजेक्ट! 52-वीक लो से शेयरों में आ रही रैली, म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई हिस्सेदारी
P&G हेल्थ का बंपर डिविडेंड: आज खरीदारी का आखिरी मौका, मिलेगा 160 रुपये प्रति शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट
