27 फरवरी को बैंक हड़ताल, लेकिन खुले रहेंगे ये 9 बैंक, HDFC से लेकर ICICI के कामकाज पर नहीं होगा असर, देखें पूरी लिस्ट
12 फरवरी को देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं, क्योंकि प्रमुख बैंक यूनियनों ने एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है. इस हड़ताल में कई सरकारी और पुराने निजी बैंक शामिल होंगे, जबकि न्यू जेनरेशन प्राइवेट बैंक सामान्य रूप से काम करते रहेंगे. हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सुचारु बनी रहेंगी.
Bank Strike on 27 Feb 2026: ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने 12 फरवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है. इस हड़ताल के चलते देशभर में कई बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है. हालांकि, राहत की बात यह है कि कुछ बैंक ऐसे हैं जिन पर इस हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ेगा. इनमें न्यू जेनरेशन प्राइवेट बैंक शामिल हैं.
इन बैंकों पर नहीं पड़ेगा हड़ताल का असर
हड़ताल में न्यू जेनरेशन प्राइवेट बैंक शामिल नहीं होंगे. ऐसे में निम्नलिखित बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे:
- HDFC Bank
- ICICI Bank
- Axis Bank
- IndusInd Bank
- Kotak Mahindra Bank
- Yes Bank
- IDFC First Bank
- Bandhan Bank
- RBL Bank
वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य सरकारी बैंक, विदेशी बैंक और ओल्ड जेनरेशन प्राइवेट बैंक इस हड़ताल में शामिल रहेंगे.
कर्मचारियों की नाराजगी की वजह क्या है?
बैंक कर्मचारियों की इस हड़ताल के पीछे मुख्य कारण सरकार द्वारा जारी चार नए लेवर कानूनों का विरोध है. ये नए लेवर कोड 29 पुराने कानूनों की जगह लेने वाले हैं. यूनियन का आरोप है कि नए कानून कर्मचारियों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और ट्रेड यूनियन के रजिस्ट्रेशन को अधिक जटिल बनाते हैं.
इसके अलावा, बैंक कर्मचारी लंबे समय से बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस और सप्ताह में पांच दिन काम (5 Day Work Week) की मांग भी कर रहे हैं.
ये बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
हड़ताल के बावजूद डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी. ग्राहक निम्नलिखित सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे:
- UPI ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM और Amazon Pay के जरिए भुगतान व मनी ट्रांसफर
- नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स के माध्यम से NEFT, RTGS और IMPS ट्रांजेक्शन
- ATM से नकद निकासी (हालांकि कुछ एटीएम में नकदी की कमी हो सकती है)
- डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन और POS भुगतान
- डिजिटल वॉलेट और ऑनलाइन बिल भुगतान
- ऑटो-डेबिट, EMI और अन्य पूर्व-निर्धारित बैंकिंग सेवाएं
Latest Stories
Gold Silver Rate Today 11-02-2026: सोना-चांदी में चमक लौटी, MCX पर गोल्ड ₹1,58,436 पर पहुंचा, सिल्वर ₹8000 हुआ महंगा
अमेरिका ने India-USA ट्रेड डील में किया बड़ा बदलाव, फैक्टशीट से हटाई दाल; $500 अरब की खरीद अब सिर्फ इरादा, डिजिटल टैक्स भी हटा
₹3.25 लाख करोड़ की डील से मिलेंगे 114 राफेल, वायुसेना को बड़ा बूस्ट, चीन-पाक की चुनौती के बीच सरकार की बड़ी तैयारी
