Gold Silver Rate Today 11-02-2026: सोना-चांदी में चमक लौटी, MCX पर गोल्ड ₹1,58,436 पर पहुंचा, सिल्वर ₹8000 हुआ महंगा
सोना-चांदी में गिरावट के बाद फिर से तेजी लौटी है, MCX पर गोल्ड ₹1,58,436 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. चांदी में भी तेजी का रुख रहा. ये एक दिन में करीब ₹8,000 महंगी हो गई. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में कमजोरी से कीमती धातुओं की सेफ हेवन डिमांड बढ़ी, जिससे इंटरनेशनल और घरेलू दोनों बाजारों में खरीदारी तेज रही.
Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही थी. मगर बुधवार को कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी ने वापसी की. जिससे कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. ग्लोबल संकेत मजबूत रहने और स्पॉट मार्केट में खरीदारी बढ़ने से MCX पर गोल्ड करीब 1 प्रतिशत चढ़ गया. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और डॉलर के कमजोर होने से कीमती धातुओं की सुरक्षित मांग बढ़ गई. वहीं चांदी की चमक भी लौट आई है. आज ये 8000 रुपये तक महंगा हो गया.
MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना ₹1,600 से ज्यादा उछलकर ₹1,58,436 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट की चांदी 2.6 प्रतिशत बढ़कर ₹2,59,053 प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखी. बाद में इसमें और तेजी आई और ये 260,557 रुपये प्रति किलो के हाई पर पहुंच गई. 11 फरवरी को शुरुआती कारोबार में चांदी 8,009 रुपये तक महंगी हो गई.
इंटरनेशनल और रिटेल के हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का असर साफ दिखा. स्पॉट सिल्वर 2.2 प्रतिशत चढ़कर 82.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा, जबकि स्पॉट गोल्ड 0.5 प्रतिशत बढ़कर 5,049.59 डॉलर प्रति औंस रहा. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी करीब 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.
रिटेल में भी सोने-चांदी में तेजी का रुख रहा. 11 फरवरी को बुलियन्स वेबसाइट पर 24 कैरेट सोना 1300 रुपये की तेजी के साथ 158,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया. जबकि चांदी 7930 रुपये महंगी होकर 261,220 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.

तेजी के कारण
- बुलियन बाजार में तेजी की बड़ी वजह अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट रही.
- दिसंबर रिटेल सेल्स के आंकड़ों से संकेत मिला कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ सकती है.
- निवेशकों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में ढील दे सकता है.
- कम यील्ड के माहौल में सोना-चांदी जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स ज्यादा आकर्षक बन रहे हैं.
- साथ ही डॉलर इंडेक्स 0.15 प्रतिशत गिरकर 96.66 पर आ गया, जिससे अन्य मुद्राओं में खरीदारी करने वालों के लिए सोना-चांदी सस्ता हो गया.
- अब बाजार की नजर अमेरिकी जॉब्स डेटा और महंगाई के आंकड़ों पर है, जो आगे की चाल तय करेंगे.
Latest Stories
27 फरवरी को बैंक हड़ताल, लेकिन खुले रहेंगे ये 9 बैंक, HDFC से लेकर ICICI के कामकाज पर नहीं होगा असर, देखें पूरी लिस्ट
अमेरिका ने India-USA ट्रेड डील में किया बड़ा बदलाव, फैक्टशीट से हटाई दाल; $500 अरब की खरीद अब सिर्फ इरादा, डिजिटल टैक्स भी हटा
₹3.25 लाख करोड़ की डील से मिलेंगे 114 राफेल, वायुसेना को बड़ा बूस्ट, चीन-पाक की चुनौती के बीच सरकार की बड़ी तैयारी
