₹100 से कम कीमत, रिटर्न 3698% तक! इन 3 शेयरों ने कराई शानदार कमाई; रखें नजर

100 रुपये से कम कीमत वाले कुछ शेयरों ने लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. Lloyds Engineering Works ने 3698 फीसदी तक और Bank of Maharashtra ने लंबी अवधि में 365 फीसदी तक रिटर्न दिया है. वहीं, Bajaj Housing Finance ने 6 महीने में 5 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है.

100 रुपये से कम का शेयर Image Credit: Canva

Stock Under ₹100: शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव बना हुआ है. Nifty 50 लगातार सातवें हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ है. गुरुवार को बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली, हालांकि शुक्रवार को चुनिंदा बड़े शेयरों में खरीदारी से बाजार संभला. इस उतार-चढ़ाव के बीच अगर 100 रुपये से कम कीमत वाले शेयरों की बात करें तो कुछ स्टॉक्स ने लंबे समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. इनमें एक शेयर ने 5 साल में 3698 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. वहीं, Bank of Maharashtra ने 365 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

Lloyds Engineering Works ने 5 साल में दिया 3698% रिटर्न

सबसे पहले बात Lloyds Engineering Works की करते हैं. कंपनी का शेयर 25 सितंबर को 98.6 रुपये पर बंद हुआ. शेयर में शुक्रवार को 8.41 फीसदी की तेजी आई. कंपनी का मार्केट कैप करीब 15,287 करोड़ रुपये है. रिटर्न की बात करें तो कंपनी के शेयर ने सिर्फ एक हफ्ते में 19 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, 6 महीने में शेयर ने 135 फीसदी तक की तेजी दिखाई है. सबसे खास बात यह है कि 5 साल की अवधि में इस शेयर ने 3698 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

शेयर का 52 हफ्ते का हाई 99.8 रुपये और लो 37.4 रुपये है. इसका P/E 68.4, बुक वैल्यू 12 रुपये, ROCE 16.1 फीसदी और ROE 15.1 फीसदी है. डिविडेंड यील्ड 0.25 फीसदी है.

Bank of Maharashtra ने भी दिया 365% तक रिटर्न

दूसरा शेयर Bank of Maharashtra है. 25 सितंबर को इसका शेयर 84.9 रुपये पर बंद हुआ और इसमें 3.03 फीसदी की तेजी रही. कंपनी का मार्केट कैप करीब 65,286 करोड़ रुपये है. इस शेयर ने 6 महीने में 30 फीसदी तक और एक साल में 56 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. वहीं, लंबी अवधि में शेयर ने 365 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

कंपनी का P/E 8.66, बुक वैल्यू 46.4 रुपये , ROE 22.6 फीसदी और ROCE 6.03 फीसदी है. डिविडेंड यील्ड 2.59 फीसदी है.

Bajaj Housing Finance पर अभी दबाव

तीसरा शेयर Bajaj Housing Finance है. इसका शेयर 25 सितंबर को 83.1 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब 69275 करोड़ रुपये है. शेयर पिछले एक हफ्ते से दबाव में कारोबार कर रहा है. हालांकि, 6 महीने में इसने 5 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. वहीं, एक साल की अवधि में शेयर ने 24 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है. इसका P/E 25.6, बुक वैल्यू 27 रुपये, ROCE 8.85 फीसदी और ROE 12.1 फीसदी है. डिविडेंड यील्ड 0 फीसदी है.

हालांकि शेयरों का पिछला रिटर्न फ्यूचर में उसी तरह के रिटर्न की गारंटी नहीं देता. निवेश का फैसला कंपनी के कारोबार, वैल्यूएशन और अपनी जोखिम क्षमता को देखकर करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- Monday Stock Market: सोमवार को संभलेगा बाजार या फिर बढ़ेगी गिरावट? ये 5 ट्रिगर तय करेंगे चाल

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.