Suzlon Energy के रिजल्ट से पहले एनालिस्ट का बढ़ा भरोसा! इतने रुपये तक जाएगा शेयर, जानें टारगेट प्राइस

Suzlon Energy आज Q1 FY के नतीजे जारी करेगी, जिस पर निवेशकों और बाजार की नजर टिकी हुई है. ब्रोकरेज हाउस कंपनी की आय में बढ़ोतरी की उम्मीद जता रहे हैं, जबकि एग्जीक्यूशन चैलेंज और EPC की हिस्सेदारी बढ़ने से EBITDA पर दबाव रहने की आशंका है. लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च अंशुल जैन ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस दिया है.

सुजलॉन एनर्जी Image Credit: AI

Suzlon Energy: विंड एनर्जी सेक्टर की प्रमुख कंपनी Suzlon Energy आज यानी 28 जुलाई को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY) के नतीजे जारी करने जा रही है. कंपनी के तिमाही नतीजों से पहले निवेशकों और बाजार की नजर इसके प्रदर्शन पर टिकी हुई है. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि जून तिमाही में कंपनी की आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हालांकि, एग्जीक्यूशन चैलेंज और EPC की हिस्सेदारी बढ़ने के कारण मुनाफे और EBITDA पर कुछ दबाव रहने की आशंका भी जताई जा रही है.

कितना है टारगेट

कंपनी पिछले कुछ समय से लगातार मजबूत ऑर्डर हासिल कर रही है और देश में बढ़ती रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लाभ उठा रही है. यही वजह है कि बाजार की उम्मीदें इस बार के नतीजों से भी काफी जुड़ी हुई हैं. इसी बीच लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च अंशुल जैन ने भी Suzlon Energy पर सकारात्मक राय दी है. उन्होंने इस शेयर के लिए 48 रुपये का स्टॉप लॉस और 58 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. उनका मानना है कि शेयर में आगे भी मजबूती देखने को मिल सकती है, लेकिन निवेशकों को रिस्क मैनेजमेंट के लिए तय स्टॉप लॉस का पालन करना चाहिए.

ऑर्डर बुक बनी हुई है मजबूत

Suzlon Energy की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत ऑर्डर बुक मानी जा रही है. बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, जून तिमाही के दौरान कंपनी को करीब 700 मेगावाट के नए ऑर्डर मिले हैं. इसके बाद कंपनी की कुल ऑर्डर बुक बढ़कर लगभग 5,867 मेगावाट तक पहुंच गई है.

हाल ही में कंपनी को सनश्योर एनर्जी से 105 मेगावाट का नया ऑर्डर भी मिला है. यह ऑर्डर कंपनी के 5.0 मेगावाट विंड टर्बाइन प्लेटफॉर्म के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे भविष्य में बड़े ऑर्डर मिलने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं. लगातार बढ़ती ऑर्डर बुक से आने वाली तिमाहियों में कंपनी के कारोबार को सहारा मिलने की उम्मीद है.

इन संकेतकों पर रहेगी बाजार की नजर

निवेशकों की नजर केवल कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे तक सीमित नहीं रहेगी. बाजार एग्जीक्यूशन , EBITDA, ऑर्डर इनफ्लो, EPC और प्रबंधन के भविष्य के आउटलुक पर भी खास ध्यान देगा. यदि कंपनी समय पर प्रोजेक्ट पूरे करने, मजबूत मार्जिन बनाए रखने और नए ऑर्डर हासिल करने में सफल रहती है, तो शेयर में आगे भी सकारात्मक रुझान देखने को मिल सकता है.

विश्लेषकों का मानना है कि भारत में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में तेजी, विंड एनर्जी परियोजनाओं में बढ़ता निवेश और सरकार का स्वच्छ ऊर्जा पर बढ़ता फोकस Suzlon Energy के लिए लॉन्गटर्म अवसर पैदा कर रहा है. ऐसे में तिमाही नतीजों के साथ-साथ कंपनी का आउटलुक भी निवेशकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा. फिलहाल, बाजार की नजर इस बात पर है कि Suzlon Energy उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है.

कैसा है शेयर का हाल

Suzlon Energy का शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 2.30 फीसदी गिरकर 51.93 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में इसमें 2.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि पिछले एक महीने में यह 10.47 फीसदी तक टूट चुका है. अब निवेशकों की नजर कंपनी के Q1 FY नतीजों और मैनेजमेंट की भविष्य की रणनीति पर रहेगी, क्योंकि इन्हीं के आधार पर शेयर की आगे की दिशा तय हो सकती है.

यह भी पढ़ें: HUL Q1 Results: मुनाफा 3 फीसदी घटकर ₹2673 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में उछाल; शेयर 4 फीसदी टूटा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.