HUL Q1 Results: मुनाफा 3 फीसदी घटकर ₹2673 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में उछाल; शेयर 4 फीसदी टूटा
HUL Q1 Results: तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर देखें तो, HUL का प्रॉफिट Q4FY26 के 2,992 करोड़ रुपये से 10.7 फीसदी कम हुआ है. हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कहा, 'कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और शॉर्ट-टर्म में महंगाई का दबाव जारी रहने की उम्मीद है.'
HUL Q1 Results: FMCG की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने मंगलवार, 28 जुलाई को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) में उसका कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 3 फीसदी घटकर 2,673 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 2,756 करोड़ रुपये था. तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर देखें तो, HUL का प्रॉफिट Q4FY26 के 2,992 करोड़ रुपये से 10.7 फीसदी कम हुआ है.
हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कहा, ‘कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और शॉर्ट-टर्म में महंगाई का दबाव जारी रहने की उम्मीद है.’ कंपनी का स्टैंडअलोन कोर अर्निंग्स मार्जिन 40 बेसिस पॉइंट्स घटकर 22.8 फीसदी हो गया.
प्रोडक्ट बिक्री रेवेन्यू
Q1FY27 में प्रोडक्ट की बिक्री से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 10.3 फीसदी और तिमाही आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 17,149 करोड़ रुपये हो गया. Q1FY26 में HUL का प्रोडक्ट बिक्री से रेवेन्यू 15,552 करोड़ रुपये था, जबकि Q4FY26 में यह 16,172 करोड़ रुपये था.
एबिटा मार्जिन
इस तिमाही के लिए ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 3,947 करोड़ रुपये हो गई. EBITDA मार्जिन 23 फीसदी रहा, जिसमें सालाना आधार पर 40 bps की गिरावट आई. Q1FY27 में असाधारण आइटम में 115 करोड़ रुपये का रीस्ट्रक्चरिंग खर्च शामिल था, जबकि Q1FY26 में यह 90 करोड़ रुपये था.
अंडलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ
कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, हाई-सिंगल डिजिट यूवीजी (अंडलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ) से ड्रिवेन इस सेगमेंट ने 14 फीसदी यूएसजी डिलीवर किया, जो तीन वर्षों में इसकी उच्चतम वृद्धि है.
एचयूएल ने कहा, ‘अनुशासित बाजार ग्रोथ और उपभोक्ता-केंद्रित इनोवेशन ने तीन वर्षों में हमारी उच्चतम वृद्धि को सक्षम किया और वॉल्यूम लचीलापन बनाए रखते हुए बाजार नेतृत्व को मजबूत किया.’
कंपनी ने कहा, ‘फैब्रिक वॉश ने हाई सिंगल डिजिट वाली यूवीजी ड्रिवेन, डबल डिजिट वाले यूएसजी प्रदान करते हुए अपने प्रदर्शन को तेज किया. बार और पाउडर ने अपने कदम बढ़ाए, जबकि लिक्विड प्रोडक्ट ने अपने डबल डिजिट वाले ग्रोथ को और तेज किया. होमकेयर ने डबल डिजिट वाले यूएसजी और यूवीजी प्रदान किए.
28 जुलाई को सुबह 11:00 बजे, HUL के शेयर 3.61 फीसदी गिरकर 2096.20 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे.
Latest Stories
समुद्र के नीचे छिपे तेल-गैस की खोज होगी तेज! ₹80000 करोड़ के मेगा प्लान पर हो रहा काम, सरकार देगी 50% तक की सब्सिडी
जेब पर पड़ेगी महंगाई की मार! अगस्त से चाय, TV और कार खरीदना होगा महंगा; 8% तक बढ़ सकती हैं कीमतें
इंतजार खत्म, अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोट होंगे जारी
