Suzlon के शेयर में जोरदार तेजी, 40 रुपये के पार पहुंचा स्टॉक; जानें- क्या है एक्सपर्ट की सलाह
Suzlon Energy Share: पिछले कुछ समय से शेयर दबाव में नजर आ रहा है. इस वजह से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. पिछले पांच साल में 700 फीसदी से अधिक रिटर्न देने वाला यह स्टॉक, हाल के दिनों में लगातार गिरावट की चपेट में है.
Suzlon Energy Share: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में बुधवार 1 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली. सुजलॉन के शेयर 4 फीसदी से अधिक उछलकर 40 रुपये के आंकड़े को पार कर गए. सुजलॉन के शेयर लगातार रिटेल निवेशकों की पसंद रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से शेयर दबाव में नजर आ रहा है. इस वजह से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. पिछले पांच साल में 700 फीसदी से अधिक रिटर्न देने वाला यह स्टॉक, हाल के दिनों में लगातार गिरावट की चपेट में है. आइए एक्सपर्ट से जान लेते हैं कि फिलहाल इस शेयर में क्या करना चाहिए.
शेयर की चाल
बुधवार को सुजलॉन के शेयर 41.39 रुपये पर ओपन हुए और 41.49 रुपये के हाई तक गए. शेयर का आज का लो लेवल 40.80 रुपये है. पिछले छह महीने में शेयर में 25 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है और एक साल में यह स्टॉक 26 फीसदी से अधिक टूटा है. वहीं, इस साल शेयर में 21 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है.
शेयर में क्या करें निवेशक?
पीएचडी कैपिटल के फाउंडर एंड सीईओ प्रदीप हल्दर ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि सुजलॉन के शेयर 53-54 रुपये के ऊपर जब तक सस्टेन नहीं करता है, तब तक इसमें खरीदारी नहीं करें. शेयर में फिलहाल बेस फॉर्मेशन भी नहीं हो रहा है. इसलिए फिलहाल इसमें एंट्री नहीं करना चाहिए.
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की प्रमुख कंपनी सुजलॉन एनर्जी ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए 445.28 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया. यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 386.92 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.1 फीसदी की बढ़ोतरी है.
पुणे बेस्ड इस कंपनी की टॉप लाइन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में कंपनी के ऑपरेशन्स से होने वाला रेवेन्यू 42.4 फीसदी बढ़कर 4,228.18 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 2,968.81 करोड़ रुपये था.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
