Suzlon Share Price: 52-वीक हाई से 27% टूटने के बाद क्या फिर ₹80 पार जाएगा स्टॉक? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह
Suzlon Energy का शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 27 फीसदी टूट चुका है और फिलहाल 54 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 50 रुपये से 46 रुपये का जोन Accumulation के लिए अहम है और मजबूत बेस बनने पर शेयर में 80 रुपये+ का अपसाइड दिख सकता है. जानें क्या है एक्सपर्ट की राय.

Suzlon Share and Target Price: विंड एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Suzlon Energy का शेयर पिछले कुछ समय से निवेशकों के बीच चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में यह शेयर 74 रुपये के आसपास का रीसेंट हाई बनाने के बाद अब फिसलकर 54 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि इतनी गिरावट के बाद अब Suzlon में आगे क्या रणनीति अपनाई जाए और क्या यह शेयर फिर से 80 रुपये से ऊपर के स्तर तक जा सकता है?
पिन-पॉइंट बॉटम पकड़ना मुश्किल
Lakshishree Securities के Head of Research अंशुल जैन का मानना है कि किसी भी मजबूत स्टॉक में बिल्कुल नीचे का लेवल (पिन-पॉइंट बॉटम) पकड़ना आसान नहीं होता. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले Axis Bank में भी यही स्थिति देखने को मिली थी. उस समय लग रहा था कि शेयर और नीचे जाएगा, लेकिन उससे पहले ही वहां से जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली.
अपसाइड ज्यादा, डाउनसाइड सीमित
अंशुल जैन के मुताबिक, जब किसी स्टॉक में अपसाइड पोटेंशियल ज्यादा हो और डाउनसाइड रिस्क लिमिटेड नजर आए, तो उस स्थिति में एक साथ बड़ा दांव लगाने के बजाय धीरे-धीरे खरीदारी यानी Accumulation करना बेहतर रणनीति होती है. यही रणनीति उन्होंने पहले Axis Bank और IndusInd Bank जैसे शेयरों में अपनाई थी, जहां बाद में मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला.
Suzlon के लिए कहां है खरीदारी का मौका?
Suzlon को लेकर एक्सपर्ट का मानना है कि फिलहाल यह स्टॉक 50 रुपये से 46 रुपये के दायरे में एक मजबूत Accumulation Zone बना रहा है. इस रेंज में जितना भी शेयर उपलब्ध हो, उसे धीरे-धीरे जोड़ने की रणनीति अपनाई जा सकती है. जरूरत पड़े तो 51 रुपये से 52 रुपये तक थोड़ा स्ट्रेच करके भी सीमित मात्रा में खरीदारी की जा सकती है.
क्या है शेयर का हाल?
शुक्रवार, 2 जनवरी को सुजलॉट एनर्जी के शेयर 3.45 फीसदी की तेजी के साथ 54.28 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. पिछले हफ्तेभर में स्टॉक का भाव 3.11 फीसदी तक चढ़ा है. हालांकि, 6 महीने के दौरान इसमें 17 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी अपने 52 वीक हाई (74.30 रुपये) से तकरीबन 27 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रही है. कंपनी का मार्केट कैप 73,846 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
मजबूत बेस बना तो दिखेगा वर्टिकल मूव
एक्सपर्ट का कहना है कि Suzlon जितना मजबूत बेस इस रेंज में बनाएगा, आगे चलकर उसमें उतना ही तेज वर्टिकल अपमूव देखने को मिल सकता है. टेक्निकल सेट-अप के हिसाब से, अगर बेसिंग पूरी हो जाती है, तो आने वाले समय में Suzlon का शेयर 80 रुपये के ऊपर के स्तर भी दिखा सकता है. अंशुल जैन साफ तौर पर कहते हैं कि मौजूदा स्तरों पर वह Suzlon में सेलर नहीं हैं. उनकी रणनीति 50 रुपये से 46 रुपये के बीच Accumulative Buyer बने रहने की है. यानी गिरावट पर घबराने के बजाय, धैर्य के साथ स्टॉक को जोड़ना बेहतर हो सकता है.
निवेशकों के लिए क्या सीख?
Suzlon फिलहाल करेक्शन के दौर में है, लेकिन टेक्निकल रूप से इसमें अपसाइड की संभावना बनी हुई है. ऐसे निवेशक जो थोड़ा रिस्क लेने को तैयार हैं और मिड-टू-लॉन्ग टर्म नजरिया रखते हैं, उनके लिए यह स्टॉक स्टेज्ड खरीदारी के लिहाज से दिलचस्प हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Vi, Yes Bank और Ola में है निवेश का सही समय? बजट से पहले रेलवे स्टॉक्स में भी दिख सकता मौका; जानें एक्सपर्ट्स की राय
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.