Vi, Yes Bank और Ola में है निवेश का सही समय? बजट से पहले रेलवे स्टॉक्स में भी दिख सकता मौका; जानें एक्सपर्ट्स की राय
साल 2026 की शुरुआत में निवेशकों की नजर कम कीमत वाले शेयरों पर बनी हुई है. मनी9लाइव की मार्केट चर्चा में Kantilal Chhaganlal के VP Research महेश एम. ओझा ने Vodafone Idea, Yes Bank और Ola पर अपनी राय दी है. इसके साथ ही रेलवे स्टॉक्स को लेकर भी पॉजिटिव आउटलुक सामने आया है.
Expert View on Vi, Yes Bank and Ola: शेयर बाजार में साल 2026 की शुरुआत के साथ ही निवेशकों की नजर उन स्टॉक्स पर है, जो कम कीमत में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं. मनी9लाइव के हालिया मार्केट चर्चा में Vodafone Idea, Yes Bank और Ola जैसे चर्चित शेयरों पर Kantilal Chhaganlal के VP Research महेश एम. ओझा की राय सामने आई है. इसके साथ ही रेलवे सेक्टर को लेकर भी पॉजिटिव आउटलुक देखने को मिल रहा है. आइए विस्तार से समझते हैं कि इन स्टॉक्स पर क्या है एक्सपर्ट की राय.
Vodafone Idea: फिलहाल सतर्क रहने की सलाह
Vodafone Idea को लेकर हाल के दिनों में सरकार से जुड़े कुछ अहम फैसलों के चलते शेयर चर्चा में रहा है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी कंपनी को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है. उनका कहना है कि जो नतीजे अब तक सामने आए हैं, वे पॉजिटिव जरूर हैं, लेकिन आगे और डिटेल्स आने के बाद ही स्टॉक पर कोई ठोस राय बनाई जा सकती है. फिलहाल, Vodafone Idea में नए निवेश से पहले इंतजार करना बेहतर माना जा रहा है और निवेशकों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जा रही है.
Yes Bank: लंबी अवधि में उम्मीद
Yes Bank भले ही बीते कुछ वर्षों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया हो, लेकिन एक्सपर्ट्स को इसमें धीरे-धीरे सुधार की संभावना नजर आ रही है. एक साल के नजरिए से देखा जाए तो Yes Bank का शेयर 27 रुपये से 28 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है. हालांकि, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि आगे बैंक के फंडामेंटल्स और नतीजे किस दिशा में जाते हैं. एक्सपर्ट की राय में, यह स्टॉक धैर्य रखने वाले निवेशकों के लिए हो सकता है.
Ola: शॉर्ट टर्म में ट्रेडिंग, स्टॉप लॉस जरूरी
Ola को लेकर एक्सपर्ट का नजरिया ज्यादा ट्रेडिंग आधारित है. हालिया आंकड़ों और मोमेंटम को देखते हुए Ola में शॉर्ट टर्म में मौका बन सकता है, लेकिन इसमें जोखिम भी ज्यादा है. एक्सपर्ट के मुताबिक, Ola में ट्रेड करते समय 34 रुपये का सख्त स्टॉप लॉस जरूरी है. अगर शेयर में मजबूती आती है, तो यह 44 से 48 रुपये की रेंज दिखा सकता है. यह स्टॉक उन निवेशकों के लिए है, जो रिस्क के साथ ट्रेडिंग करना चाहते हैं.
रेलवे स्टॉक्स में बना रहेगा मोमेंटम?
रेलवे सेक्टर को लेकर एक्सपर्ट का रुख काफी हद तक पॉजिटिव नजर आता है. बजट से पहले रेलवे शेयरों में अक्सर हलचल देखने को मिलती है और इस बार भी ऐसा ही ट्रेंड बनता दिख रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, RVNL, IRFC, Jupiter Wagons और Titagarh Rail जैसे शेयरों में आगे भी मौके बन सकते हैं. हालांकि, तेजी के बाद इनमें करेक्शन या डिप पर खरीदारी की रणनीति बेहतर मानी जा रही है. रेलवे सेक्टर में निवेश करने वालों को 12 से 15 महीने का नजरिया रखने और धीरे-धीरे accumulation strategy अपनाने की सलाह दी गई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
लॉस से प्रॉफिट तक का सफर, Delhivery ने दर्ज किया 141 करोड़ रुपये का मुनाफा; निवेशक रखें नजर
शेयर मार्केट में होने वाला है बड़ा बदलाव, SEBI फिर खोलने जा रहा है बायबैक का रास्ता; 23 अप्रैल तक मांगे सुझाव
ईरान-इजरायल वॉर के बीच निवेशकों के डूबे ₹41 लाख करोड़, 28 फरवरी से अब तक FII ने भी निकाले ₹1.30 लाख करोड़
