Tata Steel समेत ये 3 कंपनियां तेजी से घटा रहीं कर्ज, कैश किंग बनने की होड़, शेयरों पर रखें नजर, बन सकता है बड़ा मौका

कुछ दिग्‍गज कंपनियां तेजी से कर्ज घटाकर बैलेंस शीट मजबूत करने और कैश-रिच बनने पर फोकस कर रही हैं. कंपनियां डीलिवरेजिंग, डी-मर्जर और मजबूत कैश फ्लो के जरिए वैल्यू बढ़ाने की रणनीति अपना रही हैं, जिससे भविष्य में ग्रोथ की संभावना बढ़ेगी. इससे निवेशकों के लिए भी बड़ा मौका हाथ लगने की उम्‍मीद है.

share in focus after reducing debt Image Credit: canva/AI image

Debt Reducing Companies: भारत के औद्योगिक सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अब कंपनियां कर्ज लेने की बजाय इसे तेजी से घटाने और कैश फ्लो को बढ़ाने पर ध्‍यान दे रही हैं. उनका फोकस बैलेंस शीट को मजबूत बनाना है. इसी कड़ी में Tata Steel, Vedanta और JSW Energy जैसे दिग्गज ₹1.2 लाख करोड़ के डीलिवरेजिंग मिशन यानी कर्ज घटाने पर काम कर रहे हैं. इसका मकसद कर्ज कम करके कंपनियों को कैश-रिच बनाना है, जिससे उनकी वैल्यूएशन में बड़ा उछाल आ सकता है. कंपनियों की इस प्‍लानिंग का फायदा लॉन्‍ग टर्म के निवेशकों को मिल सकता है. तो क्‍या है कंपनियों की रणनीति आइए जानते हैं.

Tata Steel

टाटा स्‍टील अपने महंगे यूरोपीय कारोबार से फोकस हटाकर भारत के हाई-मार्जिन बिजनेस पर ध्यान दे रही है. कंपनी का लक्ष्य 2026 तक नेट डेट यानी कुल कर्ज को जीरो के करीब लाना है. इसके लिए कलिंगानगर फेज-2 प्रोजेक्ट अहम भूमिका निभा रहा है, जिससे हर साल करीब ₹15,000 करोड़ का फ्री कैश फ्लो आने की उम्मीद है. कंपनी ने पहले ही एक तिमाही में ₹5,200 करोड़ का कर्ज घटाकर संकेत दे दिया है कि वह इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.

शेयर का हाल

Tata Steel के शेयर की वर्तमान कीमत 206.39 रुपये है. एक महीने में ये करीब 12 फीसदी चढ़ा है. साल भर में इसने 52 फीसदी, 3 साल में 91 फीसदी और 5 साल में 131 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

Vedanta

वेदांता भी अपने कर्ज को कम करने के लिए बड़े स्तर पर स्ट्रक्चरल बदलाव कर रही है. कंपनी 2026 तक खुद को 6 अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बांटने की योजना पर काम कर रही है. इस रणनीति से करीब $3 बिलियन (₹25,000 करोड़) तक कर्ज कम करने का लक्ष्य है. खास बात यह है कि इस डी-मर्जर से अलग-अलग बिजनेस यूनिट्स अपनी स्वतंत्र ग्रोथ और कैपिटल मैनेजमेंट कर पाएंगी, जिससे वैल्यू अनलॉक होने की संभावना बढ़ेगी.

शेयर का हाल

Vedanta के शेयर की कीमत अभी 752.55 रुपये है. एक महीने में ये 9 फीसदी उछला है. साल भर में इसके शेयर ने 92 फीसदी, 3 साल में 173 फीसदी और 5 साल में 239 फीसदी का रिटर्न दिया है.

JSW Energy

JSW Energy भी इस रेस में पीछे नहीं है. कंपनी ने O2 Power अधिग्रहण के दौरान लिए गए ₹12,468 करोड़ के कर्ज को तेजी से कम करने की रणनीति अपनाई है. ऊंची बिजली दरों और मजबूत ग्रीन एनर्जी कैश फ्लो की मदद से कंपनी अब कमाई के फेज में पहुंच चुकी है. FY26 की तीसरी तिमाही तक कंपनी की क्षमता 13.3 GW हो चुकी है और अब यह 2030 तक 30 GW का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार से उठा भरोसा! NSE में घटे 35 लाख एक्टिव निवेशक, Zerodha, Angel One समेत इन ब्रोकर्स को तगड़ा झटका

शेयर का हाल

JSW Energy के शेयर की वर्तमान कीमत 509.60 रुपये है. साल भर में इसने कोई खास रिटर्न नहीं दिया है. मगर लॉन्‍ग टर्म में देखें तो इसने 3 साल में 108 फीसदी और 5 साल में 431 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.

निवेशकों को होगा फायदा

ये तीनों कंपनियां सिर्फ विस्तार ही नहीं, बल्कि मजबूत बैलेंस शीट और बेहतर कैश फ्लो पर फोकस कर रही हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए ये कंपनियां एक बड़ा मौका बन सकती हैं, जहां उन्हें मजबूत फंडामेंटल और लंबे समय की ग्रोथ दोनों का फायदा मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.