तिमाही नतीजों के बाद गिरा TCS, 2 ब्रोकरेज हाउस ने लगाया बड़ा दांव, कहा खरीदो; इन वजहों से आएगी तेजी
तिमाही नतीजों के बाज TCS के शेयरों में दबाव देखने को मिला है. TCS का शेयर फिलहाल करीब 2,511 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और दिन के दौरान करीब 3 प्रतिशत की गिरावट में है. पिछले एक हफ्ते में हल्की तेजी रही है, लेकिन तीन महीने और एक साल के दौरान स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है.

Tata Consultancy Services (TCS) ने कल अपने Q4FY26 के नतीजे जारी किए, जिसके बाद ब्रोकरेज हाउस Centrum ने कंपनी की परफॉर्मेंस को इनलाइन बताया है. कंपनी का रेवेन्यू इस तिमाही में करीब 707 अरब रुपये रहा. AI से जुड़ा रेवेन्यू बढ़कर 2.3 बिलियन डॉलर पहुंच गया, जो पिछली तिमाही के 1.8 बिलियन डॉलर से ज्यादा है, जिससे साफ है कि AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बन रहा है. 10 अप्रैल के कारोबार में इसके शेयरों में गिरावट देखने को मिली.
सेगमेंट वाइज परफॉर्मेंस
तिमाही के दौरान अलग-अलग सेगमेंट में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला. BFSI और कंज्यूमर बिजनेस में हल्की से अच्छी ग्रोथ रही, जबकि लाइफ साइंसेज, मैन्युफैक्चरिंग और टेक सर्विसेज में भी पॉजिटिव ट्रेंड बना रहा. वहीं कम्युनिकेशन और मीडिया सेगमेंट में गिरावट देखने को मिली, जबकि एनर्जी और यूटिलिटी सेगमेंट ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया.
मार्जिन और डील पाइपलाइन मजबूत
कंपनी का EBIT मार्जिन 10 बेसिस पॉइंट बढ़कर 25.3 प्रतिशत हो गया. डील बुकिंग 12 बिलियन डॉलर रही, जो मजबूत पाइपलाइन को दिखाती है. इसके अलावा, हेडकाउंट भी बढ़कर 5.84 लाख पहुंच गया, जबकि कंपनी के पास करीब 500 अरब रुपये का कैश और निवेश मौजूद है.
Centrum की रेटिंग
Centrum ने कहा कि डिमांड एनवायरनमेंट धीरे-धीरे सुधर रहा है और बड़े मल्टी-ईयर डील्स से ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा. AI को स्ट्रक्चरल ग्रोथ ड्राइवर मानते हुए ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस घटाकर 3,841 रुपये कर दिया है (पहले 4,457 रुपये). PE मल्टीपल में कटौती AI के कारण कुछ सर्विसेज में प्राइस प्रेशर को ध्यान में रखते हुए की गई है.
Elara Capital की राय
Elara Capital के मुताबिक TCS का Q4 रेवेन्यू अनुमान से बेहतर रहा, खासकर इंटरनेशनल बिजनेस में सुधार के चलते. हालांकि FY26 में कुल रेवेन्यू में गिरावट देखने को मिली, जिसका मुख्य कारण BSNL डील खत्म होने के बाद घरेलू बिजनेस में कमी रहा. इंटरनेशनल बिजनेस में 2.4 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की गई, जबकि कंपनी का ऑर्डर बुक करीब 40 बिलियन डॉलर का है.
Elara की रेटिंग
Elara Capital ने स्टॉक पर Accumulate रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,780 रुपये कर दिया है, जो पहले 2,700 रुपये था.
स्टॉक परफॉर्मेंस
TCS का शेयर फिलहाल करीब 2,511 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और दिन के दौरान करीब 3 प्रतिशत की गिरावट में है. पिछले एक हफ्ते में हल्की तेजी रही है, लेकिन तीन महीने और एक साल के दौरान स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है.
इसे भी पढ़ें- Wipro पर बड़ा अपडेट! 16 अप्रैल की बोर्ड मीटिंग में शेयर बायबैक पर करेगी विचार, एक हफ्ते में 6% चढ़े शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.