Wipro पर बड़ा अपडेट! 16 अप्रैल की बोर्ड मीटिंग में शेयर बायबैक पर करेगी विचार, एक हफ्ते में 6% चढ़े शेयर
अगर बायबैक को मंजूरी मिलती है, तो यह करीब तीन साल बाद कंपनी का पहला बायबैक होगा. इससे पहले जून 2023 में Wipro ने 12,000 करोड़ रुपये का बायबैक किया था. उस समय कंपनी ने 445 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करीब 26.96 करोड़ शेयर खरीदे थे, जो कुल इक्विटी का लगभग 4.91 प्रतिशत था.
आईटी कंपनी Wipro पर बड़ा अपडेट आया है. कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि उसका बोर्ड 15-16 अप्रैल को होने वाली मीटिंग में शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा. इसी मीटिंग में कंपनी अपने Q4 रिजल्ट भी जारी करेगी. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बायबैक से जुड़ी जरूरी शर्तों और अन्य मामलों पर भी चर्चा होगी. 9 अप्रैल को Wipro का शेयर हल्की गिरावट के साथ करीब 202.87 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 6.11 प्रतिशत चढ़ा है, लेकिन तीन महीने में 22.63 प्रतिशत और एक साल में करीब 17.95 प्रतिशत गिर चुका है.
तीन साल बाद बायबैक की तैयारी
अगर बायबैक को मंजूरी मिलती है, तो यह करीब तीन साल बाद कंपनी का पहला बायबैक होगा. इससे पहले जून 2023 में Wipro ने 12,000 करोड़ रुपये का बायबैक किया था. उस समय कंपनी ने 445 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करीब 26.96 करोड़ शेयर खरीदे थे, जो कुल इक्विटी का लगभग 4.91 प्रतिशत था.
कितना हो सकता है बायबैक साइज?
फिलहाल Wipro के पास करीब 41,000 करोड़ रुपये का नेट कैश है, जो इसके मार्केट कैप का लगभग 20 प्रतिशत है. एनालिस्ट्स के मुताबिक, अगर कंपनी पहले जैसा ही अनुपात अपनाती है, तो इस बार बायबैक का साइज करीब 16,000 करोड़ रुपये तक हो सकता है.
शेयरहोल्डर्स को रिटर्न देने पर फोकस
कंपनी मैनेजमेंट पहले भी कह चुका है कि अतिरिक्त कैश को शेयरहोल्डर्स तक पहुंचाने के लिए बायबैक एक अहम तरीका रहेगा. इससे निवेशकों को सीधा फायदा मिलता है और शेयर की वैल्यू को भी सपोर्ट मिलता है.
बड़ा डील: Olam Group के साथ समझौता
हाल ही में Wipro ने सिंगापुर की कंपनी Olam Group के साथ 8 साल का बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन डील साइन किया है, जिसकी वैल्यू 1 बिलियन डॉलर (करीब 9,314 करोड़ रुपये) से ज्यादा हो सकती है.
Mindsprint का अधिग्रहण
इस डील के तहत Wipro, Olam Group की आईटी कंपनी Mindsprint को करीब 375 मिलियन डॉलर (करीब 3,494 करोड़ रुपये) में खरीदेगी. यह डील जून 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है. Mindsprint के पास 3,200 से ज्यादा कर्मचारी हैं और यह कंपनी कई देशों में काम करती है.
AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर जोर
इस साझेदारी के जरिए Wipro, Olam Group को एंड-टू-एंड डिजिटल और AI आधारित ट्रांसफॉर्मेशन सेवाएं देगा. कंपनी का फोकस अपने AI प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी के जरिए ग्रोथ बढ़ाने पर है.
इसे भी पढ़ें- भारी डिस्काउंट पर मिल रहे ये 3 शेयर, कर्ज जीरो, लॉन्ग टर्म के लिए बन सकते हैं शानदार दांव!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मार्च बना बाजार के लिए मुश्किल महीना, FPI ने 1.17 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेचे; अमेरिका से सबसे बड़ा झटका
Nifty Outlook April 10: किस लेवल पर है इमिडिएट सपोर्ट जोन, लोअर टॉप्स और बॉटम्स क्या दे रहे संकेत?
TCS का तोहफा! कंपनी ने 31 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का किया ऐलान, शेयर भी तेजी के साथ हुए बंद
