AI के नए मॉडल से थर्राया IT सेक्‍टर, TCS, Infosys समेत ये स्‍टॉक्‍स लुढ़के, 3% से ज्‍यादा की आई गिरावट

Nifty IT में आज गिरावट देखने को मिली. AI के नए मॉडल और टीसीएसक के कमजोर नतीजो से IT सेक्टर दबाव में नजर आया. AI के बढ़ते असर से IT सर्विस मॉडल पर खतरा बढ़ने की आशंका, निवेशकों की चिंता बढ़ी है.टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा समेत कई आईटी स्‍टॉक्‍स में गिरावट नजर आई.

IT Sector stocks crash Image Credit: canva/AI image

IT Stocks Fallen: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 10 को सेंसेक्‍स-निफ्टी भले ही हरे निशान पर खुला हो, लेकिन IT सेक्टर में जोरदार गिरावट देखने को मिली. Nifty IT करीब 2% तक टूट गया, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई. Anthropic का नया AI मॉडल Mythos आईटी सेक्‍टर को डरा रहा है. जिसका असर शेयरों पर देखने को मिला. TCS से लेकर इंफोसिस और टेक महिंद्रा समेत तमाम दिग्‍गज आईटी कंपनियों स्‍टॉक्‍स टूट गए.

IT शेयरों में बिकवाली

  • लगभग सभी IT शेयर लाल निशान में रहे. TCS का शेयर आज लगभग 3.24% लुढ़क गया. इसका पिछला बंद भाव 2589 था, जबकि आज का लो 2505 रहा.
  • Infosys के शेयर भी आज लगभग 3.50% नीचे आ गया. इसका पिछला बंद भाव 1331.60 था, जबकि शुक्रवार को इसका लो 1285 रहा.
  • Tech Mahindra के शेयर में 2.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसका पिछला बंद भाव 1461 रुपये था, जबकि आज का लो 1426 रहा.
  • LTIMindtree यानी LTM का शेयर करीब 2.41% लुढ़का.जबकि इसका पिछला बंद भाव 4572 रुपये था, जबकि आज का लो 4462 रहा.

AI मॉडल Mythos ने बढ़ाई टेंशन

Anthropic ने अपने नए AI मॉडल Mythos का प्रीव्यू पेश किया है, जिसे कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी के मामले में पुराने मॉडल Claude Opus से कहीं ज्यादा एडवांस बताया जा रहा है. यह मॉडल कमजोरियों को पहचानने और उन्हें ठीक करने में इंसानों से भी बेहतर बताया जा रहा है. हालांकि इसे फिलहाल प्रोजेक्‍ ग्‍लासविंग के तहत सीमित पार्टनर्स जैसे – Amazon Web Services, Apple, Google, Microsoft और NVIDIA को ही दिया गया है. इसके बावजूद इसने IT सर्विस कंपनियों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: डॉली खन्ना का इस केमिकल स्‍टॉक से फुल एग्जिट, बेचे 9.87 लाख शेयर, फिर भी 3% चढ़ा, जानें क्‍या कंपनी में अभी भी ग्रोथ का दम बाकी

TCS के नतीजों ने भी किया निराश

TCS ने FY26 में डॉलर रेवेन्यू में 0.5% की गिरावट दर्ज की, जो लिस्टिंग के बाद पहली बार हुआ है. हालांकि Q4 में थोड़ी रिकवरी दिखी, लेकिन सालाना आधार पर गिरावट ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया. जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹13,718 करोड़ रहा, जबकि रेवेन्यू 9.6% बढ़कर ₹70,698 करोड़ पहुंचा. बावजूद इसके, भारत के कारोबार में 32% की गिरावट चिंता का कारण बनी. रिजल्‍ट कमजोर रहने से भी ये दिग्‍गज आईटी स्‍टॉक नीचे आ गया.

IT पर दबाव

निवेशक अब AI के बढ़ते प्रभाव को IT सर्विस इंडस्ट्री के लिए एक चुनौती के रूप में देख रहे हैं. विश्लेषकों का मानना है कि Mythos जैसे एडवांस AI मॉडल IT सर्विस सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. इससे कंपनियों के पारंपरिक बिजनेस मॉडल पर असर पड़ सकता है और क्लाइंट्स का झुकाव ऑटोमेशन की ओर बढ़ सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.