डॉली खन्ना का इस केमिकल स्टॉक से फुल एग्जिट, बेचे 9.87 लाख शेयर, फिर भी 3% चढ़ा, जानें क्या कंपनी में अभी भी ग्रोथ का दम बाकी
GHCL Limited में दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने 9.87 लाख शेयर बेचकर पूरी हिस्सेदारी खत्म कर दी, फिर भी स्टॉक 3% चढ़ गया है. कंपनी की ₹300 करोड़ की कैपेक्स प्लानिंग और विस्तार रणनीति से आगे ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है. हालांकि हालिया नतीजों में कमजोरी देखने को मिली.
Dolly Khanna Exit this stock: स्मॉलकैप केमिकल कंपनी GHCL Limited एक बार फिर चर्चा में है. दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है. इसके बावजूद शेयर में गुरुवार को 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. नतीजतन यह उछलकर ₹474.05 के आसपास ट्रेड करता नजर आया. हालांकि बाद में ये 466.80 रुपये पर बंद हुआ.
पूरी हिस्सेदारी बेची
मार्च 2026 तिमाही तक डॉली खन्ना ने GHCL में अपनी 1.07% हिस्सेदारी पूरी तरह बेच दी. उन्होंने करीब 9.87 लाख शेयर बेचकर करीब ₹46.82 करोड़ की वैल्यू निकाली. खास बात यह है कि उन्होंने यह निवेश मार्च 2025 में किया था, यानी एक साल के भीतर ही पूरी तरह एग्जिट कर लिया.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
मार्च 2026 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 19.87% रही. वहीं विदेशी निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी 24.66% और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 10.57% रही. पब्लिक होल्डिंग 44.89% के आसपास है.
बड़ी कैपेक्स प्लानिंग
- कंपनी आने वाले समय में करीब ₹300 करोड़ का निवेश करने जा रही है. GHCL ब्रोमीन यूनिट (2,800 MT क्षमता) लगा रही है, जिससे मार्जिन में सुधार की उम्मीद है.
- साथ ही कंपनी वैक्यूम सॉल्ट उत्पादन को 1.7 लाख टन तक बढ़ाने की योजना बना रही है.
- इसके अलावा कच्छ के जारा जुमारा में 17 लाख टन क्षमता वाला नया सॉल्ट प्लांट भी लगाया जा रहा है.
- कंपनी सोडा ऐश उत्पादन को भी दो चरणों में 5.5 लाख टन-5.5 लाख टन बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है.
- यह विस्तार कंपनी के लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए अहम माना जा रहा है.
फाइनेंशियल स्टेटस
हालिया तिमाही में कंपनी के नतीजों में हल्की कमजोरी देखने को मिली. Q3FY26 में रेवेन्यू ₹779 करोड़ से घटकर ₹757 करोड़ रह गया. वहीं नेट प्रॉफिट ₹168 करोड़ से गिरकर ₹106 करोड़ हो गया. हालांकि पिछले चार साल में कंपनी की रेवेन्यू और मुनाफा CAGR क्रमशः 6.32% और 17.62% रहा है, जो इसके मजबूत फंडामेंटल को दर्शाता है.
कंपनी क्या करती है?
GHCL Limited केमिकल और कंज्यूमर दोनों सेगमेंट में काम करती है. कंपनी सोडा ऐश और बेकिंग सोडा बनाती है, जिनका इस्तेमाल ग्लास और डिटर्जेंट इंडस्ट्री में होता है. वहीं कंज्यूमर सेगमेंट में कंपनी I-Flo ब्रांड के तहत नमक और अन्य प्रोडक्ट बेचती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
तिमाही नतीजों के बाद गिरा TCS, ब्रोकरेज हाउस ने लगाया बड़ा दांव, कहा खरीदो; इन वजहों से आएगी तेजी
ग्लोबल तेजी से मिला बूस्ट, हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा और निफ्टी 23,800 से ऊपर खुला
पेपरलेस इंडिया की दौड़ में 2 स्मॉलकैप शेयर, ₹2000 करोड़ के ऑर्डर, इनकम में 35% तक की बढ़ोतरी
