₹1 लाख बना ₹46 लाख! इन 2 शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल; दिया 4500% से ज्यादा रिटर्न
भारतीय शेयर बाजार में TD Power Systems Ltd और Servotech Renewable Power System Ltd ने पिछले 5 वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. इन मल्टीबैगर शेयरों ने 1 लाख रुपये के निवेश को 34 लाख रुपये से लेकर 46 लाख रुपये तक पहुंचा दिया. पावर इक्विपमेंट, रिन्यूएबल एनर्जी और ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी इन कंपनियों ने मजबूत फाइनेंशियल प्रदर्शन, बेहतर ऑर्डर बुक और बढ़ती डिमांड के दम पर बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

Multibagger Stocks: भारतीय शेयर बाजार में कुछ कंपनियां ऐसी होती हैं, जो लंबी अवधि में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर करोड़पति बनाने की क्षमता रखती हैं. पिछले 5 वर्षों में भी कुछ शेयरों ने ऐसा ही प्रदर्शन किया है. खासतौर पर पावर इक्विपमेंट, रिन्यूएबल एनर्जी और ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी कंपनियों ने निवेशकों को शानदार कमाई कराई है. ऐसी ही दो कंपनियां हैं TD Power Systems Ltd और Servotech Renewable Power System Ltd, जिन्होंने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 34 लाख रुपये से लेकर 46 लाख रुपये तक पहुंचा दिया. इन दोनों कंपनियों ने मजबूत फाइनेंशियल प्रदर्शन, बेहतर ऑर्डर बुक, बढ़ती मांग और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के दम पर बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है.
TD Power Systems ने दिया 3325 फीसदी रिटर्न
TD Power Systems Ltd पावर प्लांट और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशंस में इस्तेमाल होने वाले एसी जनरेटर और इलेक्ट्रिक मोटर्स बनाने वाली कंपनी है. कंपनी स्टीम, हाइड्रो, गैस, विंड और डीजल बेस्ड पावर जेनरेशन के लिए उपकरण तैयार करती है. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 20,228 करोड़ रुपये है. 22 मई 2026 को कंपनी का शेयर 1,295.80 रुपये पर बंद हुआ.
5 साल पहले 22 मई 2021 को यह शेयर करीब 38 रुपये पर था. यानी इस अवधि में शेयर ने लगभग 3325 फीसदी का रिटर्न दिया. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते, तो उसकी वैल्यू आज करीब 34 लाख रुपये हो गई होती.
Q4 में शानदार नतीजे
मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की सेल्स 348 करोड़ रुपये से बढ़कर 589 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो करीब 69 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाती है. EBITDA 65.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 97.9 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, नेट प्रॉफिट 53 करोड़ रुपये से बढ़कर 72.2 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का EPS भी 3.39 रुपये से बढ़कर 4.62 रुपये हो गया. मजबूत ऑर्डर बुक और एक्सपोर्ट डिमांड ने कंपनी की ग्रोथ को मजबूती दी है.
ऑर्डर बुक से मिला बड़ा सपोर्ट
Tradebrains की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की ऑर्डर बुक Q4 FY26 तक करीब 1,972.9 करोड़ रुपये रही. कंपनी को स्टील, सीमेंट और शुगर इंडस्ट्री से बड़े ऑर्डर मिले हैं. इसके अलावा अफ्रीका, एशिया, अमेरिका और मिडिल ईस्ट से भी कंपनी को मजबूत मांग मिल रही है. गैस टर्बाइन और गैस इंजन जनरेटर बिजनेस कंपनी का सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बनकर उभरा है. कंपनी को डेटा सेंटर और इंडस्ट्रियल पावर प्रोजेक्ट्स से भी लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं.
Servotech Renewable ने भी बनाया मल्टीबैगर
दूसरी कंपनी Servotech Renewable Power System Ltd है, जो सोलर एनर्जी, ईवी चार्जर, एलईडी लाइटिंग और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स के कारोबार में है. कंपनी तेजी से भारत के ग्रीन एनर्जी और ईवी चार्जिंग नेटवर्क सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है.
कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,092 करोड़ रुपये है. 22 मई 2026 को इसका शेयर 92.80 रुपये पर पहुंच गया. 5 साल पहले इसका शेयर करीब 1.98 रुपये था. यानी इस शेयर ने करीब 4586.87 फीसदी का रिटर्न दिया. ऐसे में 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर करीब 46.86 लाख रुपये हो गया.
कंपनी की आय और मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी
मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की सेल्स 126 करोड़ रुपये से बढ़कर 210 करोड़ रुपये हो गई. EBITDA 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 21.6 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, नेट प्रॉफिट 7.85 करोड़ रुपये से बढ़कर 11.7 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का EPS भी 0.35 रुपये से बढ़कर 0.52 रुपये पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: Vegorama Punjabi Angithi IPO 33 गुना सब्सक्राइब, अब लिस्टिंग गेन पर सबकी नजर; जानें GMP का हाल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.