Vegorama Punjabi Angithi IPO 33 गुना सब्सक्राइब, अब लिस्टिंग गेन पर सबकी नजर; जानें GMP का हाल
Vegorama Punjabi Angithi Limited के SME IPO को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. कंपनी का IPO करीब 33 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि NII कैटेगरी में सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली. कंपनी 38.38 करोड़ रुपये जुटा रही है और इसके शेयर 27 मई 2026 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं.
Vegorama Punjabi Angithi IPO: फूड और क्लाउड किचन सेक्टर से जुड़ी कंपनी Vegorama Punjabi Angithi Limited के IPO को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. कंपनी का SME IPO अंतिम दिन तक करीब 32.75 गुना सब्सक्राइब हुआ. सभी कैटेगरी के निवेशकों ने इस इश्यू में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह IPO बाजार में चर्चा का विषय बन गया. कंपनी ने इस पब्लिक इश्यू के जरिए करीब 38.38 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था. इसका प्राइस बैंड 73 रुपये से 77 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था.
NII निवेशकों ने दिखाई सबसे ज्यादा दिलचस्पी
IPO को कुल 18,700 आवेदन मिले. निवेशकों ने 35.68 लाख शेयरों के मुकाबले करीब 11.68 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई. सबसे ज्यादा उत्साह नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी NII कैटेगरी में देखने को मिला, जहां यह हिस्सा करीब 47.49 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 27.79 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB कैटेगरी 26.46 गुना सब्सक्राइब हुई.
25 मई को होगा अलॉटमेंट
कंपनी IPO शेयरों का अलॉटमेंट 25 मई 2026 तक फाइनल कर सकती है. वहीं, सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर 26 मई तक क्रेडिट होने की संभावना है. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 27 मई 2026 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है. निवेशकों की नजर अब लिस्टिंग गेन पर बनी हुई है.
GMP क्या संकेत दे रहा
ग्रे मार्केट में भी IPO को सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. Investorgain के मुताबिक, इसका GMP 4 रुपये है. यह अपने इश्यू प्राइस 77 रुपये के मुकाबले 81 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. निवेशकों को 5.19 फीसदी के लिस्टिंग गेन की उम्मीद है.
क्या करती है कंपनी
Vegorama Punjabi Angithi Limited दिल्ली-NCR क्षेत्र में 19 क्लाउड किचन और 2 फाइन-डाइन रेस्टोरेंट संचालित करती है. कंपनी का फोकस टेकअवे और ऑनलाइन फूड डिलीवरी मॉडल पर है. IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी नए बैंक्वेट हॉल, फाइन-डाइन रेस्टोरेंट और सेंट्रलाइज्ड किचन बनाने में करेगी. इसके अलावा कंपनी नई क्लाउड किचन शुरू करने, मौजूदा क्लाउड किचन इक्विपमेंट अपग्रेड करने और कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने पर भी खर्च करेगी.
फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल
IPO में 39.87 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल था, जबकि 9.96 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल यानी OFS प्रमोटर दीपक चड्ढा की ओर से लाया गया. इस IPO के लिए Corporate Makers Capital को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया था.
यह भी पढ़ें: अंडे ने बदल दी इस कंपनी की किस्मत, 450 फीसदी बढ़ा मुनाफा; शेयर पर रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
86% प्रॉफिट ग्रोथ वाली कंपनी ला रही IPO, क्या जून का पहला इश्यू देगा तगड़ा रिटर्न? निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल
सेबी से मिली दीपा ज्वेलर्स और कोटेक हेल्थकेयर को IPO लाने की मंजूरी, जानें- दोनों कंपनियों का कारोबार
₹11000 करोड़ का IPO ला रही Zepto, जुलाई में हो सकती है लिस्टिंग, Zomato-Swiggy को मिलेगी टक्कर
