एल्युमीनियम की कीमतों में बढ़ोतरी से चमके ये मेटल स्टॉक्स, Hindalco और Nalco बने सुपरस्टार; देखें- लिस्ट

Metal Stocks Today: Nifty Metal इंडेक्स सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले सेक्टोरल इंडेक्स में से एक रहा, जिसमें लगभग 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण सप्लाई में आई कमी की वजह से एल्युमीनियम स्मेल्टर पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं.

मेटल स्टॉक्स Image Credit: Canva

Metal Stocks Today: ग्लोबल एल्युमीनियम की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच बुधवार को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और नेशनल एल्युमीनियम कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. दोनों कंपनियों के शेयर 5 फीसदी तक उछल गए. सुबह के कारोबार में करीब 10:30 बजे NSE पर Hindalco Industries के शेयर 4.32 फीसदी की तेजी के साथ 1,151.50 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए. नेशनल एल्युमीनियम कंपनी के शेयरों में भी 5 फीसदी तक की बढ़त देखी गई और यह 435.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया.

मेटस इंडेक्स चमका

Nifty Metal इंडेक्स सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले सेक्टोरल इंडेक्स में से एक रहा, जिसमें लगभग 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इंडेक्स में शामिल सभी 15 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जिनमें Hindalco और Nalco सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों के तौर पर उभरे.

इन शेयरों में भी तेजी

इंडेक्स में शामिल अन्य कंपनियों में, टाटा स्टील, वेदांता, अडानी एंटरप्राइजेज और हिंदुस्तान कॉपर में 1 फीसदी से 3 फीसदी के बीच बढ़त देखने को मिली. रिपोर्ट के अनुसार, चीन में उत्पादन में संभावित कटौती की चिंताओं और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण आपूर्ति में जारी रुकावटों के बीच, वैश्विक एल्युमीनियम की कीमतें लगभग चार वर्षों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं.

मेटल कंपनियां

कंपनीमार्केट कैपमार्केट प्राइससेक्टर
अडानी एंटरप्राइजेज₹3,86,284 करोड़₹2,977.50 (+0.28%)ट्रेडिंग
JSW स्टील₹3,16,430 करोड़₹1,317.40 (+1.84%)स्टील
हिंदुस्तान जिंक₹2,73,399 करोड़₹652.90 (+0.85%)नॉन-फेरस मेटल्स
टाटा स्टील₹2,62,716 करोड़₹216.48 (+2.86%)स्टील
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज₹2,48,139 करोड़₹1,146.50 (+3.87%)नॉन-फेरस मेटल्स
वेदांता₹1,34,811 करोड़₹353.95 (+2.62%)नॉन-फेरस मेटल्स
जिंदल स्टील₹1,24,787 करोड़₹1,237.00 (+1.15%)स्टील
लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी₹1,04,354 करोड़₹1,854.70 (+0.05%)माइनिंग एवं मिनरल प्रोडक्ट्स

एल्युमीनियम की बढ़ी कीमत

लंदन मेटल एक्सचेंज पर एल्युमीनियम 0.6 फीसदी बढ़कर 3,672.50 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया, जो 7 मार्च, 2022 के बाद से इसका उच्चतम स्तर है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेडर्स को चिंता है कि चीनी स्मेल्टर्स से उत्पादन कम करने के लिए कहा जा सकता है, क्योंकि अधिकारी प्रमुख उद्योगों में ऊर्जा की खपत और उत्सर्जन की समीक्षा कर रहे हैं.

सप्लाई में कमी

रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण सप्लाई में आई कमी की वजह से एल्युमीनियम स्मेल्टर पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होने वाली सप्लाई में रुकावटों के चलते, फरवरी के आखिर से LME पर एल्युमीनियम की कीमतें बढ़ गई हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चीन के अधिकारी अब कथित तौर पर अतिरिक्त उत्पादन पर रोक लगाने के लिए कदम उठा रहे हैं, क्योंकि इन्वेंट्री लगातार बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: ATM में कैश पर संकट! कई जगहों पर रोज नहीं पड़ेगा पैसा, लॉजिस्टिक्स कंपनियों की चेतावनी; तेल के दाम का असर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.