गिरावट के बीच कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने बताए 3 शेयर, 9% तक आ सकती है तेजी
4 अगस्त को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. इस बीच Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने Jindal Saw, SAIL और Nippon Life India Asset Management में खरीदारी की सलाह दी है. ऐसे में आइए जानते हैं इन तीनों शेयरों के लिए क्या हैं टारगेट और स्टॉप लॉस.

Top Stock Picks Today: भारतीय शेयर बाजार में 4 अगस्त को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कारोबार के आखिर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए. बाजार में बिकवाली का दबाव खासकर आईटी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी और कई दूसरे सेक्टरों में देखने को मिला. सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 फीसदी गिरकर 78,428.95 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 159.40 अंक यानी 0.64 फीसदी टूटकर 24,614.90 पर बंद हुआ. इस गिरावट से निवेशकों की करीब 3 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति घट गई.
हालांकि, बाजार में आई इस कमजोरी के बीच Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. उनका मानना है कि आने वाले समय में इन शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.
Jindal Saw पर एक्सपर्ट की राय
टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने Jindal Saw में 264 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने इस शेयर के लिए 290 रुपये का टारगेट और 250 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया है.
उनके मुताबिक, शेयर ने 20 दिन और 50 दिन के औसत भाव (EMA) के अहम सपोर्ट को मजबूती से बनाए रखा है और इसके बाद फिर से तेजी पकड़ ली है. शेयर लगातार पहले से हाई लेवल बना रहा है, जो इसके मजबूत रुझान का संकेत है. साथ ही, सपोर्ट लाइन से उछाल मिलने के बाद इसमें दोबारा खरीदारी बढ़ी है. RSI बढ़कर 55.29 पर पहुंच गया है, जिससे संकेत मिलता है कि शेयर में आगे भी तेजी जारी रह सकती है और यह 290 रुपये तक पहुंच सकता है.
SAIL पर एक्सपर्ट की राय
हितेश टेलर ने SAIL में 173 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए उन्होंने 190 रुपये का टारगेट और 165 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है.
उनका कहना है कि शेयर ने 20 दिन और 50 दिन के औसत भाव (EMA) के ऊपर फिर से मजबूती हासिल कर ली है. हाल ही में इसने अपने दायरे से बाहर निकलते हुए अच्छी खरीदारी दिखाई है, जिससे तेजी के संकेत मिल रहे हैं. शेयर ने 200 दिन के औसत भाव (EMA) के आसपास मजबूत आधार बनाया है. RSI बढ़कर 57.14 पर पहुंच गया है, जो तेजी की मजबूती दिखाता है. ऐसे में शेयर के 190 रुपये तक जाने की संभावना है.
NAM_INDIA पर एक्सपर्ट की राय
हितेश टेलर ने Nippon Life India Asset Management (NAM_INDIA) में 1202 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने इस शेयर के लिए 1300 रुपये का टारगेट और 1150 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया है.
उनके मुताबिक, शेयर 20 दिन और 50 दिन के औसत भाव (EMA) के पास सपोर्ट लेने के बाद फिर से मजबूत हुआ है. शेयर लगातार पहले से ऊंचे स्तर बना रहा है. हाल ही में सीमित दायरे से बाहर निकलने के साथ इसमें अच्छी खरीदारी भी देखने को मिली है. RSI में भी सुधार आया है, जो आगे तेजी के संकेत देता है. इसी वजह से एक्सपर्ट ने 1,300 रुपये का टारगेट दिया है.
इसे भी पढ़ें- Airtel Q1 Results: 37% बढ़कर ₹8167 करोड़ हुआ मुनाफा; प्रति यूजर कमाई भी बढ़ी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.