Stock Market Close: मंगलवार को बंद रहेंगे शेयर बाजार, MCX पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें अगले हफ्ते कितने दिन रहेगी छुट्टी

अगले हफ्ते निवेशकों के लिए अहम अपडेट है. 14 अप्रैल, मंगलवार को शेयर बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) बंद रहेंगे, जिसके चलते ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी. यह अवकाश डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के कारण है. ऐसे में निवेशकों को अपने सौदों की योजना पहले से बनानी होगी और छुट्टियों का ध्यान रखना जरूरी है.

शेयर मार्केट Image Credit: @Canva/Money9live

Trading Holidays Next Week: शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए जरूरी खबर है. अगले हफ्ते 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) बंद रहेंगे. इस दिन निवेशक किसी भी तरह का ट्रेडिंग कारोबार नहीं कर सकेंगे. बाजार बंद रहने की वजह डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती है, जिसे देशभर में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है. अगले हफ्ते केवल चार दिन ही कारोबार होंगे. शनिवार-रविवार को जोड़कर कुल तीन दिन छुट्टी रहेगी.

मंगलवार को नहीं खुलेगा शेयर बाजार

14 अप्रैल 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में कोई कारोबार नहीं होगा. इक्विटी, डेरिवेटिव और अन्य सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी. निवेशकों को अपने सौदे सोमवार या फिर अगले कारोबारी दिन के लिए प्लान करने होंगे.

MCX भी रहेंगे बंद

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी इस दिन ट्रेडिंग नहीं होगी. आमतौर पर MCX में दो सत्रों (मॉर्निंग और इवनिंग) में कारोबार होता है, लेकिन 14 अप्रैल को दोनों ही सत्र पूरी तरह बंद रहेंगे. इसका असर कमोडिटी ट्रेडर्स पर भी पड़ेगा.

क्यों बंद रहेगा बाजार-MCX?

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर यह अवकाश घोषित किया गया है. यह दिन भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है. देशभर में सरकारी और कई निजी संस्थान बंद रहते हैं, इसलिए वित्तीय बाजारों में भी छुट्टी रहती है.

यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus Share: अगले हफ्ते डिविडेंड की बौछार, इन 15 कंपनियों में दिखेगा एक्शन, जानें फायदा उठाने का आखिरी मौका

इन दिनों बंद रहेंगे बाजार

2026 में शेयर बाजार कई अन्य अवसरों पर भी बंद रहेगा. यहां पूरी जानकारी दी गई है.

तारीखदिनछुट्टी की वजह
14-अप्रैल-2026मंगलवारडॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
01-मई-2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
28-मई-2026गुरुवारबकरीद
26-जून-2026शुक्रवारमुहर्रम
14-सितंबर-2026सोमवारगणेश चतुर्थी
02-अक्टूबर-2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
20-अक्टूबर-2026मंगलवारदशहरा
10-नवंबर-2026मंगलवारदिवाली-बालीप्रतिपदा
24-नवंबर-2026मंगलवारप्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
25-दिसंबर-2026शुक्रवारक्रिसमस
Source – NSE

Latest Stories

5 साल में ₹1 लाख बना ₹50 लाख! इस शेयर ने दिया 4900% का छप्‍परफाड़ रिटर्न, निवेशकों की लगी लॉटरी

5 टुकड़ों में बंटेगा ₹100 से सस्‍ता ये स्‍टॉक, कंपनी पहली बार देगी बोनस इश्‍यू का भी तोहफा, 10 पर 1 शेयर मिलेगा फ्री, रखें नजर

रेखा झुनझुनवाला ने इस कंपनी में घटाई हिस्सेदारी, 34% सस्ता मिल रहा शेयर, 9499% तक उछला स्टॉक

Dividend-Bonus Share: अगले हफ्ते डिविडेंड की बौछार, इन 15 कंपनियों में दिखेगा एक्शन, जानें फायदा उठाने का आखिरी मौका

अडानी या रिलायंस नहीं, ये ऑयल कंपनी है डिविडेंड देने में सबकी बाप, कैश फ्लो भी मजबूत, स्‍टॉक पर रखें नजर

19 महीनों में ₹15 का शेयर हुआ 10 हजार के पार, रचा गया अमीर बनने का खेल! सेबी ने लगाई 39 लोगों और कंपनियों के ट्रेडिंग पर रोक