रेखा झुनझुनवाला ने इस कंपनी में घटाई हिस्सेदारी, 34% सस्ता मिल रहा शेयर, 9499% तक उछला स्टॉक
दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने Raghav Productivity Enhancers Ltd. में अपनी हिस्सेदारी घटाई है. हालांकि, कंपनी का शेयर अब भी मजबूत प्रदर्शन कर रहा है और 10 साल में 9499% तक का रिटर्न दे चुका है. मौजूदा स्तर पर यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 34% सस्ता मिल रहा है.
REKHA JHUNJHUNWALA STOCKS: शेयर बाजार की जानी-मानी निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने Raghav Productivity Enhancers Ltd. (RPEL) में अपनी हिस्सेदारी घटाई है. मार्च 2026 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक उनकी हिस्सेदारी में हल्की कमी देखने को मिली है. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने लंबे समय में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है, जिसके चलते यह शेयर निवेशकों की नजर में बना हुआ है. साथ ही कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई से लगभग 34% से सस्ता मिल रहा है.
रेखा झुनझुनवाला ने घटाई हिस्सेदारी
मार्च 2026 तिमाही में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी घटकर 2,001,666 शेयर (4.36%) रह गई, जो दिसंबर 2025 में 2,205,704 शेयर (4.80%) थी. इस तरह उन्होंने करीब 2,04,038 शेयर कम किए हैं और हिस्सेदारी में 0.44% की गिरावट आई है. हालांकि, उनके पास अब भी कंपनी में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी बनी हुई है, जो उनके भरोसे को दर्शाती है.
क्या है शेयर का हाल-रिटर्न?
RPEL का शेयर हाल में तेजी दिखा रहा है.
- बीते एक हफ्ते में करीब 13% उछाल
- मौजूदा भाव लगभग ₹702
- 5 साल में 1000%+ रिटर्न
- 10 साल में 9,499% का मल्टीबैगर रिटर्न
इस प्रदर्शन ने इसे लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए आकर्षक स्टॉक बना दिया है.
कंपनी के फंडामेंटल्स
कंपनी के फंडामेंटल्स भी मजबूत नजर आते हैं:
- मार्केट कैप: ₹3,227 करोड़
- ROE: 21.15%
- P/E (TTM): 64.83
- EPS (TTM): 10.84
- डेट-टू-इक्विटी: 0.03 (बहुत कम कर्ज)
- डिविडेंड यील्ड: 0.14%
कम कर्ज और मजबूत रिटर्न रेश्यो कंपनी की वित्तीय स्थिति को स्थिर दिखाते हैं.
52 वीक हाई से 34% सस्ता मिल रहा शेयर
RPEL का 52-वीक हाई ₹1066.40 है, जबकि मौजूदा कीमत ₹702 के आसपास है. इस हिसाब से शेयर अभी भी अपने उच्च स्तर से करीब 34% नीचे ट्रेड कर रहा है. ऐसे में कई निवेशक इसे “डिप पर खरीदारी” का मौका मान रहे हैं, खासकर कंपनी के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, लेकिन निवेश से पहले रिसर्च करना बेहद जरूरी है. रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी में मामूली कमी जरूर आई है, लेकिन कंपनी के शानदार रिटर्न और मजबूत फंडामेंटल्स इसे अब भी निवेशकों के रडार पर बनाए हुए हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Dividend-Bonus Share: अगले हफ्ते डिविडेंड की बौछार, इन 15 कंपनियों में दिखेगा एक्शन, जानें फायदा उठाने का आखिरी मौका
अडानी या रिलायंस नहीं, ये ऑयल कंपनी है डिविडेंड देने में सबकी बाप, कैश फ्लो भी मजबूत, स्टॉक पर रखें नजर
19 महीनों में ₹15 का शेयर हुआ 10 हजार के पार, रचा गया अमीर बनने का खेल! सेबी ने लगाई 39 लोगों और कंपनियों के ट्रेडिंग पर रोक
