बढ़ती गर्मी से चमके ट्रांसफॉर्मर स्टॉक्स, इन 3 शेयरों पर रखें नजर; एक सप्ताह में 14 फीसदी तक आई तेजी

भारत में रिकॉर्ड बिजली डिमांड और बढ़ती गर्मी के बीच ट्रांसफॉर्मर सेक्टर की कंपनियां निवेशकों के रडार पर आ गई हैं. देश की पावर डिमांड 270 गीगावॉट के स्तर पर पहुंचने के बाद Transformers & Rectifiers India, Atlanta Electricals और Voltamp Transformers जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली है.

ट्रांसफॉर्मर स्टॉक Image Credit: money9live.com

Transformer Stocks: भारत में बढ़ती गर्मी और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही बिजली मांग ने पावर सेक्टर की कंपनियों को एक बार फिर निवेशकों के रडार पर ला दिया है. हाल ही में देश की बिजली डिमांड 270 गीगावॉट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जिसके बाद ट्रांसमिशन और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों में तेजी देखने को मिल रही है. खासतौर पर ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनियों को आने वाले वर्षों में बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. बढ़ती बिजली खपत, ग्रिड विस्तार और रिन्यूएबल एनर्जी इंटीग्रेशन की वजह से ट्रांसफॉर्मर इंडस्ट्री में लंबी अवधि की ग्रोथ देखने को मिल सकती है. आइए आपको बताते हैं उन ट्रांसफॉर्मर स्टॉक्स के बारे में, जिन पर आप नजर रख सकते हैं.

Transformers & Rectifiers India

Transformers & Rectifiers India Limited यानी TARIL इस सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल है. अहमदाबाद स्थित यह कंपनी हाई-वोल्टेज पावर ट्रांसफॉर्मर्स, रिएक्टर्स और स्पेशलिटी ट्रांसफॉर्मर्स का निर्माण करती है. कंपनी की कुल ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 75,000 MVA है. कंपनी का ऑर्डर बुक करीब 5,000 करोड़ रुपये का है, जिसमें सरकारी ट्रांसमिशन कंपनियों, EPC कॉन्ट्रैक्टर्स और निजी इंडस्ट्रियल ग्राहकों का संतुलित मिश्रण शामिल है. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.34 फीसदी बढ़कर 322.10 रुपये पर पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में इसमें 3.87 फीसदी की तेजी आई है.

Atlanta Electricals

Atlanta Electricals Limited भी ट्रांसफॉर्मर सेक्टर की बड़ी कंपनियों में शामिल है. कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 63,060 MVA है और इसका ऑर्डर बुक 2,493 करोड़ रुपये का है. कंपनी पावर ट्रांसफॉर्मर्स, ऑटो ट्रांसफॉर्मर्स और इन्वर्टर ड्यूटी ट्रांसफॉर्मर्स का निर्माण करती है. बुधवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी बढ़कर 322.10 रुपये पर पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में इसमें 14 फीसदी की तेजी आई है.

Voltamp Transformers Limited

वहीं Voltamp Transformers Limited के पास FY26 तक 14,000 MVA प्रतिवर्ष की क्षमता है. कंपनी ने FY27 की शुरुआत 1,200 करोड़ रुपये के मजबूत ऑर्डर बैकलॉग के साथ की है. अप्रैल 2026 में ही कंपनी को 310 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर्स मिले हैं, जिससे इसकी रेवेन्यू विजिबिलिटी और मजबूत हुई है. बुधवार को कंपनी का शेयर 1.64 फीसदी बढ़कर 322.10 रुपये पर पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में इसमें 1.10 फीसदी की तेजी आई है.

यह भी पढ़ें: रिलायंस ने फिर दिखाया दम! भारत का सबसे बड़ा ‘सामुराई लोन’ जुटाया, जानें क्या हैं इसके मायने

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories