Vedanta Aluminium Share Price : Citi का बड़ा दावा, मोटी कमाई की कर लो तैयारी!

वेदांता ग्रुप के डिमर्जर के बाद हाल ही में वेदांता एलुमिनियम की अलग से शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है. लिस्टिंग के समय शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली. इस वजह से कई निवेशक चिंतित हो गए. हालांकि, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस शेयर पर भरोसा जताते हुए इसे ‘बाय’ रेटिंग दी है. सिटी ने इसके लिए 560 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 20 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है. इसी कारण यह शेयर एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

विशेषज्ञों का मानना है कि वेदांता एल्यूमिनियम कंपनी के सबसे मजबूत और वैल्यूएबल कारोबारों में से एक है. डिमर्जर के बाद निवेशकों को सीधे एल्यूमीनियम बिजनेस में निवेश करने का अवसर मिला है. भारत में बढ़ती एलुमिनियम मांग और कंपनी की मजबूत स्थिति को देखते हुए कई ब्रोकरेज हाउस इसके भविष्य को पॉजिटिव मान रहे हैं. हालांकि, निवेशकों को किसी भी फैसले से पहले अपनी जोखिम क्षमता और निवेश अवधि का ध्यान जरूर रखना चाहिए.

Short Videos