डीमर्जर की खबर आते ही 4% उछला Vedanta Share, पांच कंपनियों में बंटेगी कंपनी, मई में निवेशकों को मिलेगा मुनाफा

Vedanta के डीमर्जर प्लान की खबर आते ही शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. स्टॉक 655 से 678 रुपये तक पहुंच गया. कंपनी 5 हिस्सों में बंटने जा रही है, जिससे वैल्यू अनलॉक और निवेशकों के लिए नए मौके बनने की उम्मीद बढ़ी है.

वेदांता के शेयरों में तेजी Image Credit: FreePik

Vedanta share price rally: शेयर बाजार खुलते ही वेदांता के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. 655 रुपये पर खुला स्टॉक कुछ ही मिनटों में 678 रुपये तक पहुंच गया, यानी करीब 4% की उछाल. इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण कंपनी का डीमर्जर प्लान है, जिसने निवेशकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है.

वेदांता के पांच हिस्सों में बंटने की खबर सामने आते ही बाजार ने इसे सकारात्मक रूप में लिया. लंबे समय से चल रही इस योजना को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिससे निवेशकों को अलग-अलग बिजनेस में सीधे निवेश का मौका मिलेगा.

5 कंपनियों में बंटेगी वेदांता

डीमर्जर के बाद कंपनी पांच अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बदल जाएगी. इनमें Vedanta Limited (बेस मेटल्स), Vedanta Aluminium, Talwandi Sabo Power, Vedanta Steel and Iron और Malco Energy शामिल होंगे.

कंपनी का यह कदम कर्ज कम करने और हर बिजनेस की वैल्यू को अलग-अलग सामने लाने के लिए उठाया गया है. चेयरमैन अनिल अग्रवाल के मुताबिक, इससे शेयरहोल्डर्स को बेहतर वैल्यू मिल सकती है और कंपनियों को स्वतंत्र रूप से बढ़ने का मौका मिलेगा.

निवेशकों को क्या होगा फायदा

डीमर्जर के बाद निवेशकों को एक शेयर के बदले कई कंपनियों के शेयर मिलेंगे. इससे वैल्यू अनलॉक होने की उम्मीद है और हर बिजनेस की ग्रोथ अलग-अलग दिखाई देगी. यही वजह है कि बाजार इस खबर को पॉजिटिव मान रहा है.

यह भी पढ़ें: Stock Market Holiday: इस हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा बाजार, गिरावट के बीच बढ़ेगी हलचल

FT से हुई बातचीत में कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बताया कि नई कंपनियों की लिस्टिंग मई 2026 तक होने की संभावना है. चेयरमैन अनिल अग्रवाल के मुताबिक, इस डिमर्जर के बाद पांचों कंपनियों का कुल मार्केट कैप मौजूदा 27 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.