Stock Market Holiday: अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा बाजार, गिरावट के बीच बढ़ेगी हलचल
अगले हफ्ते शेयर बाजार सिर्फ तीन दिन खुलेगा, जबकि दो छुट्टियों के कारण ट्रेडिंग सीमित रहेगी. ऐसे में पहले से कमजोर बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है. निवेशकों के लिए हर सेशन अहम रहेगा और ग्लोबल संकेतों पर नजर जरूरी होगी.
Share Market News: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आने वाला हफ्ता छोटा लेकिन काफी अहम रहने वाला है. सिर्फ तीन दिन की ट्रेडिंग के बीच बाजार पहले से ही दबाव में है और ग्लोबल तनाव, खासकर ईरान-अमेरिका के हालात, बाजार की दिशा तय कर सकते हैं. ऐसे में हर ट्रेडिंग सेशन पर निवेशकों की नजर रहेगी.
सिर्फ तीन दिन खुलेगा बाजार
अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार केवल तीन दिन ही खुले रहेंगे. 31 मार्च (मंगलवार) को महावीर जयंती और 3 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद रहेगा. यानी सोमवार, बुधवार और गुरुवार को ही ट्रेडिंग होगी.
यह छोटा ट्रेडिंग वीक ऐसे समय में आ रहा है जब बाजार पहले से ही उतार-चढ़ाव में है. ईरान-अमेरिका तनाव और ग्लोबल अनिश्चितता के चलते निवेशकों का मूड सतर्क बना हुआ है. ऐसे में कम दिनों की ट्रेडिंग बाजार में और तेजी से मूवमेंट ला सकती है.
यह भी पढ़ें: 5 कंपनियों में बंटेगी Vedanta! शेयरों पर रखें खास ख्याल, 6 महीने में दे चुकी है 45% रिटर्न
पिछले हफ्ते कैसा रहा बाजार
पिछले हफ्ते बाजार में गिरावट देखने को मिली. निफ्टी 50 करीब 22,819 पर बंद हुआ और शुक्रवार को 486 अंकों की गिरावट आई. वहीं सेंसेक्स 73,583 के स्तर पर बंद हुआ और इसमें करीब 1,690 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. पूरे हफ्ते में दोनों इंडेक्स लगभग 1.3% तक टूटे.
मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि कम ट्रेडिंग सेशन के चलते बाजार में अचानक उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है. ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी से बचते हुए खबरों और ग्लोबल संकेतों पर नजर रखनी चाहिए. आने वाला हफ्ता दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Coal India OFS कन्फर्म, सरकार बेचेगी 6.2 करोड़ शेयर, 412 रुपये तय हुआ फ्लोर प्राइस
NSE ने Yes Securities पर तीन महीने तक नए क्लाइंट जोड़ने पर लगाई रोक, जुर्माना भी लगाया
HAL और Bharat Forge के अलावा इन 3 डिफेंस शेयरों पर रखें नजर, दिखा सकते हैं दम;5 साल में 200% तक रिटर्न
