5 कंपनियों में बंटेगी Vedanta! शेयरों पर रखें खास ख्याल, 6 महीने में दे चुकी है 45% रिटर्न

Vedanta अपने बिजनेस को 5 कंपनियों में बांटने जा रही है, जिससे कर्ज घटाने और वैल्यू अनलॉक करने की रणनीति सामने आई है. इस कदम से निवेशकों को नए मौके मिल सकते हैं और शेयर में हलचल बढ़ने की उम्मीद है.

वेदांता स्टॉक Image Credit: SOPA Images

वेदांता अब अपने कारोबार में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसका असर स्टॉक पर देखने को मिलेगा. कर्ज कम करने और वैल्यू अनलॉक करने की रणनीति के तहत कंपनी खुद को पांच अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बांटने जा रही है. बाजार के नजरिए से यह कदम निवेशकों के लिए नया मौका भी बन सकता है.

पांच कंपनियों में होगा बंटवारा

कंपनी के चैयरमैन अनिल अग्रवाल ने FT से हुई में बताया कि वेदांता अगले महीने की शुरुआत में अपने बिजनेस को पांच हिस्सों में बांटेगी. दिसंबर में ट्रिब्यूनल से इस योजना को मंजूरी मिल चुकी है. डिमर्जर के बाद Vedanta Limited बेस मेटल्स बिजनेस संभालेगी, जबकि Vedanta Aluminium, Talwandi Sabo Power, Vedanta Steel and Iron और Malco Energy अलग-अलग कंपनियां होंगी.

कंपनी का मकसद कर्ज कम करना और हर बिजनेस की अलग वैल्यू को सामने लाना है. चेयरमैन अनिल अग्रवाल के मुताबिक, इस डिमर्जर के बाद पांचों कंपनियों का कुल मार्केट कैप मौजूदा 27 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकता है.

शेयर पर क्या होगा असर

डिमर्जर के बाद निवेशकों को अलग-अलग कंपनियों में सीधे निवेश का मौका मिलेगा. इससे वैल्यू अनलॉक होने की उम्मीद है, जो शेयर के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है. हालांकि, पहले इस योजना को लेकर सरकार ने चिंता जताई थी.

कंपनी के CFO के अनुसार, चार नई कंपनियों को मई के मध्य तक भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट करने की योजना है. इससे शेयर में और हलचल देखने को मिल सकती है.

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा

शुक्रवार को वेदांता का शेयर 649 रुपये पर बंद हुआ. पिछले तीन महीनों में करीब 7% का रिटर्न मिला है, जबकि 6 महीनों में 45% और एक साल में 134% की तेजी आई है. कंपनी का मार्केट कैप 2,53,999 करोड़ रुपये है, जबकि 52 हफ्तों का लो 363 रुपये और हाई 769 रुपये रहा है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.