विजय केडिया का इस कर्ज मुक्त साइबर सिक्योरिटी कंपनी पर लगा है दांव, 52-वीक हाई से 44% टूटे शेयर, 28% भागा शेयर
रिटेल निवेशकों की नजर हमेशा दिग्गज निवेशकों की रणनीतियों पर टिकी रहती है. विजय केडिया जैसे अनुभवी निवेशक जब किसी कंपनी में निवेश बनाए रखते हैं, तो बाजार में उसकी चर्चा बढ़ जाती है. साइबर हमलों के बढ़ते खतरे के बीच TechD Cybersecurity Ltd में उनकी स्थिर हिस्सेदारी इस सेक्टर की संभावनाओं और कंपनी पर उनके भरोसे को दर्शाती है.
Vijay Kedia Shareholding in TechD Cybersecurity: रिटेल निवेशकों के लिए दिग्गज निवेशकों की रणनीति किसी इनसाइक्लोपीडिया से कम नहीं होती. विजय केडिया, आशीष कचौलिया, मुकुल अग्रवाल और राधाकिशन दमानी जैसे निवेशकों की गतिविधियों पर छोटे निवेशकों की पैनी नजर रहती है. दिग्गज निवेशक विजय केडिया साइबर सिक्योरिटी कंपनी TechD Cybersecurity Ltd में लंबे समय से अपना निवेश बनाए हुए हैं. पिछले तीन तिमाहियों में उन्होंने इस कंपनी में न तो अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है और न ही घटाई है. साइबर हमलों के बढ़ते मामलों ने साइबर सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों के महत्व को और बढ़ा दिया है.
TechD Cybersecurity के शेयर
बुधवार को TechD Cybersecurity के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. इस बढ़त के बाद कंपनी का शेयर 470 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी 22 सितंबर को बाजार में लिस्ट हुई थी और तब से इसके शेयर में 28 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है. यह अपने 52-वीक हाई से लगभग 44 फीसदी टूट चुका है.
कितनी खरीदी हिस्सेदारी?
दिसंबर तिमाही तक TechD Cybersecurity Ltd में विजय केडिया की 5.26 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. सितंबर तिमाही में भी उनकी हिस्सेदारी इतनी ही थी. यानी सितंबर तिमाही से अब तक विजय केडिया ने अपनी हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं किया है.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| डिटेल्स | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप | ₹348 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (TTM) | 41.38 |
| पी/बी अनुपात | 5.69 |
| उद्योग पी/ई | 24.44 |
| डेट-टू-इक्विटी रेश्यो | 0.00 |
| आरओई (ROE) | 16.32% |
| ईपीएस (TTM) | 11.23 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.00% |
| बुक वैल्यू | 81.72 |
| फेस वैल्यू | 10 |
क्या करती है TechD Cybersecurity?
TechD Cybersecurity एक ऐसी कंपनी है जो साइबर सुरक्षा और सूचना सुरक्षा (Information Security) से संबंधित सेवाएं प्रदान करती है. यह कंपनी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और वेबसाइटों के विकास, प्रबंधन तथा उनकी सुरक्षा का कार्य करती है.
TechD Cybersecurity अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की साइबर सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराती है, जिनमें कमजोरियों का आकलन (Vulnerability Assessment), पेनिट्रेशन टेस्टिंग, साइबर अपराध से संबंधित परामर्श तथा आईटी सुरक्षा समाधान शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, कंपनी साइबर कानून, सुरक्षा और उभरती तकनीकों से जुड़े प्रशिक्षण, शोध और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
