विजय केडिया का इस साइबर सिक्‍योरिटी कंपनी पर दांव, ऑल टाइम हाई के करीब स्‍टॉक, तब भी खरीदी 8% हिस्सेदारी, जानें क्‍या है स्‍ट्रैटेजी

Vijay Kedia ने ऑल टाइम हाई के करीब ट्रेड कर रहे Sattrix Information Security Ltd में हिस्सेदारी खरीदकर बाजार का ध्यान खींचा है. मजबूत फंडामेंटल, कम कर्ज और लगातार बढ़ती आय के चलते कंपनी साइबर सिक्योरिटी स्पेस में तेजी से उभरती नजर आ रही है. केडिया की यह एंट्री बताती है कि वे मौजूदा कीमतों पर भी लंबी अवधि की ग्रोथ क्षमता देख रहे हैं.

विजय केडिया कैसे चुनते हैं स्टॉक्स Image Credit: Money9live/Canva

Vijay Kedia Portfolio: जब दिग्गज निवेशक कोई बड़ा कदम उठाते हैं तो बाजार की नजरें वहीं टिक जाती हैं. इस बार भी नामी इंवेस्‍टर विजय केडिया ने अपने ऐसे ही एक मूव से लोगों को चौंकाया है. दरअसल उन्होंने BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड माइक्रोकैप कंपनी में 8% हिस्सेदारी खरीदी है. इस कंपनी का नाम Sattrix Information Security Ltd है. यह साइबर सिक्‍योरिटी से जुड़ी कंपनी है. दिलचस्‍प बात यह है कि केडिया ने इसकी हिस्‍सेदारी तब खरीदी जब शेयर अपने ऑल टाइम हाई के करीब ट्रेड कर रहा है.

Sattrix Information Security Ltd

सैट्रिक्स इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी की स्थापना साल 2013 में हुई थी. यह साइबर सिक्योरिटी सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी भारत, अमेरिका और यूएई में एंटरप्राइज क्लाइंट्स को एंड-टू-एंड सिक्‍योरिटी सॉल्‍यूशन भी देती है. कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹290 करोड़ है.

कंपनी के फंडामेंटल्‍स

कंपनी का ROCE 24% है जो इंडस्ट्री मेडियन 16% से बेहतर है. वहीं इसका ROE 14.66 प्रतिशत है. वहीं डेट-टू-इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.09 है यानी कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है. FY21 में ₹21 करोड़ की बिक्री FY25 में ₹45 करोड़ तक पहुंच गई. जबकि नेट प्रॉफिट ₹1.94 करोड़ से बढ़कर ₹4.05 करोड़ पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: ₹2 से सस्‍ते इस छुटकू स्टॉक पर टूटे निवेशक, खरीदने की मची लूट, 14% चढ़ा शेयर, रिजल्‍ट से मिला बूस्‍ट

कितनी खरीदी हिस्‍सेदारी?

फाइनेंशियल एक्‍सप्रेस के मुताबित विजय केडिया ने Sattrix Informationके करीब 9.14 लाख शेयर खरीदें हैं, इसी के साथ कंपनी में उनकी हिस्‍सेदारी 8% हो गई है. उनका कुल पोर्टफोलियो अब ₹1,182 करोड़ का हो गया है जिसमें 17 स्टॉक शामिल हैं. वैसे तो SME स्टॉक्स में जोखिम ज्यादा होता है लेकिन केडिया की यह एंट्री बताती है कि वे इंडस्ट्रियल और टेक्नोलॉजी स्पेस में लंबी अवधि की संभावनाएं देख रहे हैं

शेयर का हाल

Sattrix Information के शेयर की वर्तमान कीमत 427 रुपये है. एक महीने में ये 28 प्रतिशत चढ़ा है. साल भर में इसने 277 प्रतिशत जबकि 3 साल में 184 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इसका 52 हफ्ते हा हाई 435.45 रुपये है, जबकि ऑल टाइम लो 77.95 रुपये है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.