गिरते बाजार में मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों पर विजय केडिया की राय, निवेशकों को दी अहम सलाह

मनी 9 के फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 के चौथे एडिशन का आगाज हो गया है. इस समिट में देश के कई बड़े निवेशक, मार्केट एक्सपर्ट और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं. कार्यक्रम की शुरुआत टीवी9 नेटवर्क के एमडी और सीईओ बरुण दास के वेलकम एड्रेस से हुई. इस समिट में मशहूर स्टॉक मार्केट निवेशक विजय केडिया ने भी अपने विचार साझा किए. विजय केडिया भारत के जाने-माने निवेशकों में से एक हैं और खास तौर पर मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में लॉन्ग टर्म निवेश के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है और इसका असर खास तौर पर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर दिखाई दे रहा है.

विजय केडिया ने निवेशकों को सलाह दी कि बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि जो निवेशक लंबी अवधि के नजरिए से मजबूत कंपनियों में निवेश करते हैं, उन्हें ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना चाहिए. उनके मुताबिक बाजार में गिरावट भी निवेश के नए अवसर पैदा कर सकती है.

Short Videos