ITC के शेयर में क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज फर्म ने दी ऐसी रेटिंग; जान लीजिए टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि ITC ने FMCG और पेपरबोर्ड में मजबूत ग्रोथ की वजह से उम्मीद के मुताबिक नतीजे दिए. सिगरेट बिजनेस में मुनाफा बना रहा, जबकि एग्री बिजनेस को नुकसान हुआ क्योंकि पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से एक्सपोर्ट पर असर पड़ा. ITC के शेयर इस साल अब तक 16 फीसदी से अधिक टूट चुका है.

ITC Ltd के शेयर 22 मई को 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई. शेयर 1.36 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 303.85 रुपये पर आ गए. ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल ने ITC पर रेटिंग दी है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि ITC ने FMCG और पेपरबोर्ड में मजबूत ग्रोथ की वजह से उम्मीद के मुताबिक नतीजे दिए. सिगरेट बिजनेस में मुनाफा बना रहा, जबकि एग्री बिजनेस को नुकसान हुआ क्योंकि पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से एक्सपोर्ट पर असर पड़ा.
वॉल्यूम और मुनाफे पर दबाव
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सिगरेट बिजनेस में वॉल्यूम और मुनाफे पर काफी दबाव दिखेगा, क्योंकि एक्साइज में भारी बढ़ोतरी और उसके बाद कीमतों में हुई बढ़ोतरी का पूरा असर अभी दिखना बाकी है. हमें उम्मीद है कि Kings और RSFT में डाउनट्रेडिंग होगी, जिससे सेल्स मिक्स भी बिगड़ सकता है.
हमें उम्मीद है कि एक बार बेस सेट हो जाने के बाद, धीरे-धीरे लेकिन देर से रिकवरी होगी. FMCG में ITC अच्छा प्रदर्शन करेगा, क्योंकि इसका बेस कम है, हालांकि मीडियम टर्म में मार्जिन पर दबाव पड़ने की संभावना है.
पेपर बिजनेस
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि पेपर बिजनेस को MIP के फायदों और लकड़ी की कीमतों में नरमी से फायदा होगा. हम FY26-28 के दौरान 4.8% EPS CAGR (Century Paper को छोड़कर) का अनुमान लगाते हैं. हम SOTP के आधार पर 302 रुपये का टारगेट प्राइस (TP) तय करते हैं और ‘Reduce’ रेटिंग बनाए रखते हैं, क्योंकि सिगरेट एक्साइज का पूरा असर अभी दिखना बाकी है.
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
FMCG की बड़ी कंपनी ITC ने गुरुवार, 21 मई को बताया कि वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही (Q4FY26) में उसका कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 72.4% घटकर 5,469.74 करोड़ रुपये रह गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ITC का प्रॉफिट 19,807.88 करोड़ रुपये था. कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में सालाना आधार पर इतनी बड़ी गिरावट की वजह यह है कि ITC ने Q4FY25 में अपने होटल बिजनेस के डीमर्जर के बाद 15,179 करोड़ रुपये का एकमुश्त प्रॉफिट दर्ज किया था.
शेयरों का हाल
ITC के शेयर इस साल अब तक 16 फीसदी से अधिक टूट चुका है. पिछले छह महीने में 24 फीसदी की गिरावट आई है. एक साल में यह शेयर 28 फीसदी टूट चुका है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.