Q4 रिजल्ट के बाद चढ़े LIC के शेयर, 2 ब्रोकरेज बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस; जानें कहां तक जाएगा स्टॉक?
Life Insurance Corp का शेयर आज शुक्रवार को करीब 2.3 फीसदी की तेजी के साथ 818.5 रुपये पर कारोबार करता दिखा. हालांकि पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 6 फीसदी कमजोर रहा है, जबकि पिछले एक साल में इसमें करीब 4 फीसदी की गिरावट आई है.
LIC Share Price Target : सरकारी बीमा कंपनी Life Insurance Corporation of India के मजबूत Q4FY26 नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस स्टॉक को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं. दमदार VNB मार्जिन, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और मजबूत ग्रोथ के चलते कई ब्रोकरेज ने LIC पर अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है. कारोबार के दौरान इसमें 1 करोड़ से ज्यादा का वॉल्यूम देखने को मिला.
Emkay ने BUY रेटिंग बरकरार रखी
Emkay Global Financial Services ने कहा कि LIC ने Q4FY26 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का VNB मार्जिन 25.7 फीसदी रहा, जो सालाना आधार पर 6.9 प्रतिशत अंक ज्यादा है और उनके अनुमान 20.5 फीसदी से काफी बेहतर रहा. APE 21.8 फीसदी बढ़कर 229.5 अरब रुपये पहुंच गया, जो अनुमान से ज्यादा था. Emkay का कहना है कि गैर-पार प्रोडक्ट्स में मजबूत ग्रोथ और यील्ड कर्व में बेहतर मूवमेंट की वजह से VNB मार्जिन में मजबूती आई. कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के लिए APE अनुमान 4-5 फीसदी बढ़ाए हैं, जबकि VNB मार्जिन अनुमान में 200-240 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है. इसके बाद Emkay ने LIC पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए मार्च 2027 का टारगेट प्राइस 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये कर दिया.
HDFC Securities भी पॉजिटिव
HDFC Securities ने भी LIC पर अपनी ADD रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने FY26-28 के दौरान RoEV अनुमान करीब 10.5 फीसदी किया है. इसके पीछे बेहतर डिविडेंड भुगतान, VNB ग्रोथ और अनवाइंडिंग को वजह बताया गया. HDFC Securities ने स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,110 रुपये कर दिया है.
शेयर में तेजी
Life Insurance Corp का शेयर आज शुक्रवार को करीब 2.3 फीसदी की तेजी के साथ 818.5 रुपये पर कारोबार करता दिखा. हालांकि पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 6 फीसदी कमजोर रहा है, जबकि पिछले एक साल में इसमें करीब 4 फीसदी की गिरावट आई है.
इसे भी पढ़ें- BSE vs MCX: किस एक्सचेंज शेयर पर दांव लगा रहे ब्रोकरेज? जानिए किसमें ज्यादा दम, कौन कराएगा मोटी कमाई
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस शेयर में म्यूचुअल फंड की बड़ी खरीदारी! 7 फीसदी पहुंची होल्डिंग, शेयरों में आई तेजी; रडार पर रखें स्टॉक
ITC के शेयर में क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज फर्म ने दी ऐसी रेटिंग; जान लीजिए टारगेट प्राइस
तिमाही नतीजों के बाद रॉकेट बना ये शेयर, निवेशकों को मिला डिविडेंड का गिफ्ट, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक
