ICICI Bk, Axis Bk, Deepak Fert, Devyani, Sapphire, Godfrey Phillips, Cohance Life में क्या करें?
इस चर्चा में मार्केट एक्सपर्ट ने अलग-अलग स्टॉक्स पर शॉर्ट टर्म और मीडियम टर्म व्यू दिया. ICICI Bank और जियो जैसे शेयरों में 3 महीने में सीमित अपसाइड दिखता है, लेकिन बेहतर रिटर्न के लिए Axis Bank और IndusInd Bank को प्राथमिकता दी गई है. वहीं HDFC Bank को मजबूत फंडामेंटल के बावजूद धीमी ग्रोथ वाला स्टॉक बताया गया, जहां निवेशक को धैर्य रखना होगा.
इसके अलावा कुछ स्टॉक्स में प्रॉफिट बुकिंग, स्टॉप लॉस और एंट्री लेवल पर खास जोर दिया गया. एक्सपर्ट ने बताया कि तेजी के बाद स्टॉक्स में बिना रणनीति के एंट्री करना नुकसानदायक हो सकता है. वहीं Piramal Pharma जैसे शेयरों में टर्नअराउंड की संभावना है, लेकिन इसके लिए समय देना जरूरी होगा. कुल मिलाकर सलाह यही है कि निवेशक जोखिम के अनुसार स्टॉक चुनें और अनुशासन के साथ स्टॉप लॉस जरूर रखें.