Published: 02 Jun 2026 19:28 PM Updated On: 02 Jun 2026 19:28 PM
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के शेयरों पर दबाव बना हुआ है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू एलपीजी और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर कंपनियों को अब भी भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, जब तक कच्चा तेल स्थिर होकर नीचे नहीं आता, तब तक OMC शेयरों में बड़ी तेजी की संभावना सीमित रहेगी. हालांकि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए IOC और HPCL को बेहतर विकल्प माना जा रहा है, जबकि शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को फिलहाल इन शेयरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.