Published: 05 May 2026 19:48 PM Updated On: 05 May 2026 19:48 PM
मनी9 प्राइम के शो में एक्सपर्ट अंजुल सर ने कई बड़े शेयरों पर अपनी राय दी. उन्होंने बताया कि सुजलॉन में 51-52 के ऊपर टिकने पर 70-82 तक जाने की संभावना है. वेदांता में 292 के ऊपर खरीद के बाद आंशिक मुनाफावसूली सही है. टाटा टेक में कमजोरी दिखी है, इसलिए ऊपरी स्तरों पर सावधानी जरूरी है. अदाणी पावर में ट्रेडर्स 214 का स्टॉप-लॉस रखें, जबकि लॉन्ग टर्म निवेशक 178 के आसपास खरीद सकते हैं. वोडाफोन आइडिया 11 के ऊपर जा सकता है, लेकिन रिस्क बना हुआ है.