स्मॉलकैप शेयरों में अप्रैल की धुआंधार तेजी के बाद कहां होगी मोटी कमाई?
अप्रैल का महीना शेयर बाजार के लिए बेहद शानदार रहा. दरअसल अप्रैल महीने में बाजार का परफॉर्मेंस बहुत ही अच्छा रहा है और उसमें भी जो स्माल कैप इंडेक्स या फिर जो छोटेमजोले शेयर हैं, उनमें हमने देखा है कि दमदार एक्शन बनता हुआ दिखा है. इनफैक्ट स्माल कैप इंडेक्स की बात करें तो इसने आउटपरफॉर्म किया है. स्माल कैप इंडेक्स में एक दशक की सबसे बड़ी रैली हमने बनती हुई देखी है क्योंकि हुआ क्या है कि अप्रैल के महीने में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की और खासतौर पे जो छोटे शेयर हैं, जिन्हें हम स्माल कैप्स कहते हैं उनमें जम के खरीदारी बनती हुई दिखी है और इसी का नतीजा यह है कि स्माल कैप शेयरों में एक दशक में सबसे तेज उछाल हमने अप्रैल के महीने में बनता हुआ दिखा है. ईरान की ये जो जंग चल रही है उससे मार्च में बड़ी तबाही हुई थी बाजार में और उसके बाद अप्रैल के महीने में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है. जिस वजह से बाजार में दमदार एक्शन बनता हुआ दिखा.
More Videos
