MARUTI Big Take On EV: इलेक्ट्रिक कार नहीं होगा भारत का फ्यूचर!
भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) को भविष्य माना जा रहा है, लेकिन R. C. Bhargava ने इस सोच पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि भारत जैसे देश में केवल EV के भरोसे नेट जीरो लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा और इसके लिए मल्टी-फ्यूल अप्रोच जरूरी है. Maruti Suzuki के चेयरमैन आर.सी. भार्गव के मुताबिक, भारत में EV का इस्तेमाल बढ़ रहा है, लेकिन यह अभी शुरुआती चरण में है. 2023 में करीब 15 लाख EV बिके और 2024 में यह संख्या 17–18 लाख तक पहुंची, लेकिन कार सेगमेंट का हिस्सा सिर्फ 2–3% है. साथ ही भारत में बिजली का बड़ा हिस्सा कोयले से बनने के कारण EV पूरी तरह प्रदूषण मुक्त नहीं हैं. इसलिए उन्होंने बायोगैस, CNG, हाइब्रिड और इथेनॉल जैसे विकल्पों के साथ मल्टी-फ्यूल रणनीति अपनाने पर जोर दिया, जिससे लागत भी कम रहे और पर्यावरण को भी फायदा मिले.
More Videos
BS7 नॉर्म्स से बदलेगा Automobile Industry का हाल, Diesel SUVs पर सबसे बड़ा खतरा
Auto sector को 25,000 करोड़ का तगड़ा झटका , अब महंगी हो जाएगी आपकी कार !
हुंडई ने तोड़ा अपना पुरान सेल्स रिकॉर्ड, इस SUV को मिले 12,420 कस्टमर; 17 फीसदी का हुआ इजाफा
