गिरते बाजार के बीच क्यों चढ़ रहे कंडोम बनाने वाली कंपनियों के शेयर, एक दिन में 14% भागा यह स्टॉक

सोमवार को कमजोर बाजार के बावजूद कंडोम बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली. Cupid के शेयर 14% से ज्यादा चढ़े, क्योंकि कंपनी एक्स-बोनस ट्रेडिंग में आई है और 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर दे रही है. वहीं Anondita Medicare का शेयर भी करीब 1% बढ़कर 720 रुपये पर बंद हुआ.

कंडोम शेयर Image Credit: Canva

सोमवार (9 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली लेकिन इस कमजोर बाजार के बीच कंडोम बनाने वाली कंपनी Cupid Ltd के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब 14.05% तक उछलकर 91.70 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा कंडोम बनाने वाली अन्य कंपनी anondita मेडिकेयर के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली और यह करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 720 रुपये पर बंद हुआ. आइये जानते है कि इन कंपनियों के शेयर क्यों चढ़ रहे हैं.

क्यों चढ़े Cupid के शेयर

क्यूपिड के शेयर में तेजी की मुख्य वजह कंपनी का एक्स-बोनस ट्रेडिंग में आना है. कंपनी ने हाल ही में 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया था. इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास कंपनी का 1 शेयर होगा, उन्हें 4 अतिरिक्त बोनस शेयर मुफ्त मिलेंगे.कंपनी ने पिछले हफ्ते नियामकीय फाइलिंग में बताया था कि बोनस शेयरों के आवंटन की निर्धारित तिथि 10 मार्च 2026 होगी. इसके तहत कंपनी 1,07,57,28,560 पूरी तरह चुकता बोनस इक्विटी शेयर जारी करेगी जिनका फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर होगा.

आमतौर पर कंपनियां अपने मौजूदा निवेशकों को फायदा देने के लिए बोनस शेयर जारी करती हैं. इससे निवेशकों के पास मौजूद शेयरों की संख्या बढ़ जाती है और स्टॉक में ट्रेडिंग भी बढ़ जाती है.

Anondita का शेयर कितना चढ़ा

सोमवार (9 मार्च 2026) को कंडोम बनाने वाली कंपनी Anondita मेडिकेयर के शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली. कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 720 रुपये पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव 714 रुपये के मुकाबले 6 रुपये यानी 0.84% की बढ़त दर्शाता है. दिन की शुरुआत में शेयर 714 रुपये पर खुला था. कारोबार के दौरान यह 724 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा, जबकि दिन का निचला स्तर 680.10 रुपये रहा.

दोनों शेयरों का प्रदर्शन

दोनों शेयरों ने पिछले 6 माह और 1 साल में शानदार रिटर्न दिया है. क्यूपिड के शेयर 6 माह में 144% और एक साल में 598% का रिटर्न दिया है. वहीं, Anondita ने पिछले 6 माह में 382% और 1 साल में 161% का रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- Q3 नतीजों के बाद इन 3 कंपनियों का बड़ा ऐलान! कैपेक्स भी बढ़ाया, 5 साल में शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories