Q3 नतीजों के बाद इन 3 कंपनियों का बड़ा ऐलान! कैपेक्स भी बढ़ाया, 5 साल में शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

रिजल्ट के बाद फोकस में ये शेयर हैं. कंपनियों ने पूरे साल के लिए अपनी EBITDA मार्जिन गाइडेंस भी बढ़ा दी है. आमतौर पर मार्जिन गाइडेंस बढ़ाने का मतलब होता है कि कंपनी आने वाले समय में ज्यादा ऑपरेटिंग मुनाफे की उम्मीद कर रही है. इन कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

इन 3 शेयरों पर रखें नजर Image Credit: Canva

Q3 नतीजों के सीजन में एग्रोकेमिकल, स्पेशियलिटी केमिकल और फार्मा सेक्टर की कई कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. बेहतर मांग, लागत पर नियंत्रण और बेहतर प्राइसिंग पावर के चलते कुछ कंपनियों ने पूरे साल के लिए अपनी EBITDA मार्जिन गाइडेंस भी बढ़ा दी है. आमतौर पर मार्जिन गाइडेंस बढ़ाने का मतलब होता है कि कंपनी आने वाले समय में ज्यादा ऑपरेटिंग मुनाफे की उम्मीद कर रही है. आइए ऐसी तीन कंपनियों पर नजर डालते हैं.

Sharda Cropchem Ltd

Sharda Cropchem एक भारतीय एग्रोकेमिकल कंपनी है जो हर्बिसाइड, फंगिसाइड और इंसैक्टिसाइड जैसे क्रॉप प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स को डेवलप, मार्केट और डिस्ट्रीब्यूट करती है. कंपनी यूरोप, अमेरिका और एशिया समेत कई देशों में कारोबार करती है और एसेट लाइट मॉडल पर काम करती है. इसके अलावा, कंपनी कुछ इंडस्ट्रियल केमिकल्स और डाइज का कारोबार भी करती है.

कंपनी का मार्केट कैप करीब 9,421 करोड़ रुपये है. इसके शेयरों का भाव शुक्रवार तक 1,068.75 रुपये था. 5 साल में शेयरों ने 200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

Q3FY26 में कंपनी ने साल दर साल मजबूत ग्रोथ दर्ज की. कंपनी की सेल्स 39 प्रतिशत बढ़कर 1,289 करोड़ रुपये हो गई, जो Q3FY25 में 929 करोड़ रुपये थी. EBITDA 110 प्रतिशत की तेजी के साथ 241 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 115 करोड़ रुपये था. नेट प्रॉफिट 365 प्रतिशत उछलकर 145 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 31.2 करोड़ रुपये था. EPS भी 3.45 रुपये से बढ़कर 16.09 रुपये हो गया.

मजबूत प्रदर्शन के बाद कंपनी ने FY26 के लिए EBITDA मार्जिन गाइडेंस 15 से 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 से 20 प्रतिशत कर दी है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी को आगे ऑपरेटिंग मुनाफे में सुधार की उम्मीद है. कंपनी ने यह भी बताया कि उसका कैपेक्स करीब 450 करोड़ रुपये से 500 करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है. हालांकि रजिस्ट्रेशन और अन्य मंजूरियों के कारण अंतिम निवेश इससे ज्यादा भी हो सकता है.

Acutaas Chemicals Ltd

Acutaas Chemicals गुजरात स्थित एक स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी है जो फार्मास्युटिकल इंटरमीडिएट्स और एडवांस केमिकल प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी फार्मा, एग्रो, कॉस्मेटिक्स और अन्य इंडस्ट्री को सप्लाई करती है. इसके अलावा कस्टम सिंथेसिस और कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट जैसी सेवाएं भी देती है और कई देशों में एक्सपोर्ट करती है.

कंपनी का मार्केट कैप करीब 18,353 करोड़ रुपये है. फिलहाल इसके शेयरों का भाव 2,234.50 रुपये है. पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों ने 500 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Q3FY26 में कंपनी ने भी मजबूत नतीजे पेश किए. कंपनी की सेल्स 43 प्रतिशत बढ़कर 393 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 275 करोड़ रुपये थी. EBITDA 120 प्रतिशत बढ़कर 151 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 68.7 करोड़ रुपये था. नेट प्रॉफिट 133 प्रतिशत बढ़कर 106 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 45.4 करोड़ रुपये था. EPS भी 5.49 रुपये से बढ़कर 13.19 रुपये हो गया.

कंपनी ने पूरे साल के लिए EBITDA मार्जिन गाइडेंस 28 से 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 से 35 प्रतिशत कर दी है. इसके साथ ही मैनेजमेंट ने रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया है. पहले जहां करीब 25 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद थी, अब इसे बढ़ाकर लगभग 30 प्रतिशत कर दिया गया है.

Lupin Ltd

Lupin Ltd एक बड़ी भारतीय मल्टीनेशनल फार्मा कंपनी है जो जेनेरिक और ब्रांडेड दवाइयां, एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (API) और स्पेशियलिटी फॉर्मुलेशंस बनाती है. कंपनी की मजबूत मौजूदगी कार्डियोवैस्कुलर, डायबिटीज, रेस्पिरेटरी, एंटी इन्फेक्शन और टीबी सेगमेंट में है और इसके प्रोडक्ट्स दुनिया के कई देशों में बेचे जाते हैं.

कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,06,744 करोड़ रुपये है. इसके शेयर 2,332.40 रुपये पर कामकाज कर रहे हैं. 5 साल की अवधि में शेयरों ने 126 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Q3FY26 में कंपनी के नतीजे भी मजबूत रहे. कंपनी की सेल्स 24 प्रतिशत बढ़कर 7,168 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 5,768 करोड़ रुपये थी. EBITDA 67 प्रतिशत बढ़कर 2,262 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 1,356 करोड़ रुपये था. नेट प्रॉफिट 37 प्रतिशत बढ़कर 1,181 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 859 करोड़ रुपये था. EPS भी 18.74 रुपये से बढ़कर 25.73 रुपये हो गया.

कंपनी ने पूरे साल के लिए EBITDA मार्जिन गाइडेंस 25 से 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 से 28 प्रतिशत कर दी है.

4 दिन में 60% भागा ये शेयर, टाटा ग्रुप का है 5G स्टॉक, जानें गिरते बाजार में क्यों मचा रहा गदर?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.