4 दिन में 60% भागा ये शेयर, टाटा ग्रुप का है 5G स्टॉक, जानें गिरते बाजार में क्यों मचा रहा गदर?
कंपनी के शेयर आज, 2 मार्च के कारोबार में 15 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 483.80 रुपये पर ट्रेड करते दिखे. इंट्राडे में यह 503 रुपये तक पहुंच गया, जबकि प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 435.60 रुपये था. पिछले चार कारोबारी सत्र में शेयर 60 प्रतिशत तक उछल चुका है. हालांकि लंबी अवधि की बात करें तो एक साल में शेयर अभी भी 33 प्रतिशत नीचे है.
टाटा ग्रुप की कंपनी Tejas Networks Ltd के शेयर इन दिनों बाजार में चर्चा में हैं. कंपनी ने एनईसी कॉरपोरेशन के साथ 5G मैसिव मिमो रेडियो सप्लाई का करार किया है, जिसके बाद शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. पिछले 4 दिन में इस शेयर में 60 प्रतिशत की छलांग देखने को मिली है. ये तेजी तब आई है जब बाजार में बिकवाली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है.

शेयर में 4 दिन में 60 प्रतिशत की छलांग
कंपनी का मार्केट कैप करीब 8,604 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर आज, 2 मार्च के कारोबार में 15 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 483.80 रुपये पर ट्रेड करते दिखे. इंट्राडे में यह 503 रुपये तक पहुंच गया, जबकि प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 435.60 रुपये था. पिछले चार कारोबारी सत्र में शेयर 60 प्रतिशत तक उछल चुका है. हालांकि लंबी अवधि की बात करें तो एक साल में शेयर अभी भी 33 प्रतिशत नीचे है. साल 2026 की शुरुआत से अब तक इसमें 7 प्रतिशत की तेजी है, जबकि पिछले छह महीने में 18 प्रतिशत की गिरावट रही है. सिर्फ पिछले एक महीने में शेयर 47 प्रतिशत चढ़ा है.
तेजी की असली वजह क्या है?
तेजस नेटवर्क्स में आई इस रैली के पीछे बड़ा कारण 5G मैसिव मिमो रेडियो को लेकर एनईसी के साथ हुआ समझौता है. कंपनी ने हाल ही में NEC Corporation के साथ एग्रीमेंट साइन किया है, जिसके तहत वह 5G मैसिव मिमो रेडियो का निर्माण और सप्लाई करेगी. इस साझेदारी का मकसद एडवांस 5G सॉल्यूशन डेवलप करना, सप्लाई चेन को डायवर्सिफाई करना और ग्राहकों के लिए रिस्क कम करना है. एनईसी के ग्लोबल नेटवर्क डिवीजन के कॉरपोरेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मसायुकी कयाहारा के मुताबिक यह साझेदारी 5G नेटवर्क डिप्लॉयमेंट के लिए ग्लोबल इकोसिस्टम को मजबूत करेगी.
दमदार वॉल्यूम
आज, 2 मार्च के सत्र में करीब 7 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ, जो पिछले एक हफ्ते और एक महीने के औसत 4 करोड़ और 1 करोड़ शेयरों से काफी ज्यादा है. हाई वॉल्यूम के साथ आई तेजी को बाजार पॉजिटिव संकेत के तौर पर देख रहा है.
कंपनी का बिजनेस प्रोफाइल
तेजस नेटवर्क्स 75 से ज्यादा देशों में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, यूटिलिटी, डिफेंस और सरकारी एजेंसियों के लिए हाई परफॉर्मेंस नेटवर्किंग प्रोडक्ट डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है. यह टाटा ग्रुप का हिस्सा है और पनाटोन फिनवेस्ट लिमिटेड, जो टाटा संस की सब्सिडियरी है, कंपनी की मेजोरिटी शेयरहोल्डर है.
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में दबाव
हालांकि ऑपरेशनल मोर्चे पर कंपनी पर दबाव साफ दिख रहा है. कंपनी की सेल्स सालाना आधार पर 88 प्रतिशत गिरकर 2,642 करोड़ रुपये से घटकर 307 करोड़ रुपये रह गई. कंपनी को 134 करोड़ रुपये का ईबिटडा लॉस हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 372 करोड़ रुपये का Ebitda था. नेट प्रॉफिट की जगह 197 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज हुआ, जबकि एक साल पहले 166 करोड़ रुपये का मुनाफा था.
इसे भी पढ़ें- Closing bell: बाजार के लिए ब्लैक मंडे, सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूटा, निवेशकों के ₹6 लाख करोड़ स्वाहा!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मार्केट क्रैश में कैसे टिके रहें? क्या है राकेश झुनझुनवाला का गोल्डन रूल, दमानी ने बताई 1987 क्रैश की कहानी
इन 3 शेयरों का P/E रेशियो, इंडस्ट्री से सस्ता; नाम मात्र का कर्ज, भाव ₹100 से कम
IT से निवेश घटा कर विदेशी निवेशकों ने इस सेक्टर में झोंके पैसे, फरवरी में लगाए ₹12135 करोड़; जानें कारण
