Vedanta ने क्यों लिया Demerger का फैसला, Tata Motors और HUL भी कर चकी हैं ये काम
डीमर्जर एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई बड़ी कंपनी अपने अलग-अलग व्यवसायों को अलग कंपनियों में बांट देती है. इसे आसान भाषा में समझें तो जैसे एक ही छत के नीचे कई काम करने वाली कंपनी अपने हर बिजनेस को अलग पहचान देने का फैसला करती है. उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कंपनी के पास सीमेंट, पावर और टेलीकॉम जैसे अलग-अलग कारोबार हैं, तो वह इन्हें अलग कंपनियों में बदल सकती है. इससे हर व्यवसाय अपनी जरूरतों और रणनीतियों के अनुसार स्वतंत्र रूप से काम कर सकता है. डीमर्जर से कंपनी कमजोर नहीं होती, बल्कि उसके अलग-अलग हिस्सों को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मौका मिलता है.
आज भारत में डीमर्जर का चलन तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि कंपनियां अपने कारोबार को अधिक फोकस्ड और प्रभावी बनाना चाहती हैं. इससे निवेशकों को भी यह समझने में आसानी होती है कि कौन-सा व्यवसाय कितना मजबूत और लाभदायक है. डीमर्जर के बाद हर कंपनी का अपना प्रबंधन, लक्ष्य और विकास की योजना होती है, जिससे निर्णय तेजी से लिए जा सकते हैं. वेदांता, टाटा मोटर्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी बड़ी कंपनियां भी इस दिशा में कदम उठा रही हैं. कुल मिलाकर, डीमर्जर कंपनियों को स्पष्ट पहचान, बेहतर प्रबंधन और निवेशकों को अधिक पारदर्शिता प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है.