IT शेयरों की दमदार खरीदारी से बाजार में रौनक, सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा चढ़ा, इन 6 वजहों से मिला बूस्ट

आज की तेजी में सबसे बड़ा योगदान आईटी सेक्टर का रहा. Tech Mahindra के जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद पूरे सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली. Nifty IT Index करीब 1.29 फीसदी चढ़ गया और सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स रहा.

बाजार में तेजी Image Credit: Canva

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद मजबूत शुरुआत की. सुबह करीब 9:55 बजे Sensex 623.67 अंक यानी 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 77,810.54 पर कारोबार कर रहा था, जबकि Nifty 167.15 अंक चढ़कर 24,239.90 पर पहुंच गया. हालांकि बाजार में तेजी के बावजूद ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन कमजोर रहा और अधिक शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे. अब सवाल ये है कि ग्लोबल मार्केट में बिकवाली के बाद भी भारतीय बाजार में तेजी क्यों देखने को मिल रही है.

IT शेयरों ने संभाला बाजार

आज की तेजी में सबसे बड़ा योगदान आईटी सेक्टर का रहा. Tech Mahindra के जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद पूरे सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली. Nifty IT Index करीब 1.29 फीसदी चढ़ गया और सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स रहा.

Nifty के टॉप गेनर्स में HCL Technologies करीब 2.29 फीसदी, Tech Mahindra 2.15 फीसदी, Infosys 1.79 फीसदी और TCS 1.65 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए.

Jio Financial के दमदार नतीजों से शेयरों में उछाल

Jio Financial Services के पहली तिमाही के शानदार नतीजों के बाद शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156 फीसदी बढ़ा, जबकि रेवेन्यू में 227 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Reliance Industries के नतीजों से पहले बढ़ी उम्मीदें

आज Reliance Industries के तिमाही नतीजे आने हैं. इससे पहले कंपनी का शेयर करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ. बाजार को उम्मीद है कि बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और पेट्रोकेमिकल कारोबार में सुधार का असर कंपनी के नतीजों में दिख सकता है.

रुपया मामूली मजबूत

बाजार में तेजी की एक वजह ये भी है कि आज करेंसी मार्केट में रुपया मजबूत हुआ है. भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की बढ़त के साथ 96.29 पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 96.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

24,200 के ऊपर निकलते ही बढ़ी तेजी

Nifty के 24,200 के स्तर के ऊपर निकलने के बाद बाजार में तेजी और मजबूत हो गई. बाजार जानकारों के मुताबिक यह स्तर पार होने से शॉर्ट टर्म में तेजी का संकेत मिला है और अब Nifty के 24,300-24,400 की ओर बढ़ने की संभावना बढ़ गई है.

बैंकिंग शेयरों ने भी दिया साथ

बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली. Nifty Bank करीब 0.58 फीसदी और Nifty Private Bank 0.76 फीसदी चढ़े. HDFC Bank का शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ. कंपनी के तिमाही नतीजों से पहले निवेशकों की नजर बैंकिंग शेयरों पर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें- घाटे से मुनाफे में लौटी यह कंपनी, गोली की रफ्तार से भागे शेयर, कमाई भी हुई दोगुनी; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.