जीरो कर्ज, कैश का ढेर और दमदार ग्रोथ का ताज लगाए हैं ये 4 सेमीकंडक्टर स्टॉक, 3 साल में 29% तक प्रॉफिट ग्रोथ रेट

सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी के बीच कर्ज-मुक्त कंपनियां निवेशकों के लिए भरोसे का संकेत बन रही हैं. BEL, Tata Elxsi जैसी कंपनियां न सिर्फ जीरो डेट के साथ काम कर रही हैं, बल्कि पिछले तीन सालों में मजबूत मुनाफा और स्थिर बिजनेस मॉडल भी दिखा चुकी हैं, यही वजह है कि इन शेयरों पर बाजार की नजर बनी हुई है.

सेमिकंडक्टर स्टॉक Image Credit: AI generated

Semiconductor Stocks to buy: भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर को लेकर पिछले कुछ सालों में जबरदस्त चर्चा रही है. सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘सेमीकंडक्टर मिशन 2.0’ जैसी योजनाओं ने इस सेक्टर पर निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है. लेकिन निवेशकों के लिए सिर्फ सेक्टर ही नहीं, बल्कि कंपनी की वित्तीय मजबूती भी उतनी ही अहम होती है. ऐसे माहौल में वे कंपनियां ज्यादा आकर्षक बनकर उभरती हैं, जिन पर कर्ज का बोझ नहीं है और जो सेमीकंडक्टर या उससे जुड़े हाई-वैल्यू इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में काम कर रही हैं.

Bharat Electronics Limited (BEL)

Bharat Electronics Limited यानी BEL देश की सबसे मजबूत डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक है. यह एक सरकारी नवरत्न PSU है, जो सीधे तौर पर भारतीय सेना, DRDO और रक्षा मंत्रालय के लिए काम करती है. BEL रडार सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, मिसाइल इलेक्ट्रॉनिक्स, एवियोनिक्स और कम्युनिकेशन सिस्टम बनाती है.

हालांकि BEL को पूरी तरह से “प्योर सेमीकंडक्टर कंपनी” नहीं कहा जा सकता, लेकिन यह स्ट्रैटजिक सेमीकंडक्टर डिवाइस और हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स बनाती है, जो रक्षा और अंतरिक्ष जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में इस्तेमाल होते हैं.

सोमवार को कंपनी के शेयर 438 रुपये पर बंद हुए. बीते पांच साल में इसने 865 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसका मौजूदा मार्केट कैप 3,18,268 करोड़ रुपये है.

वित्तीय रूप से BEL बेहद मजबूत स्थिति में है. कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है, कैश रिजर्व मजबूत है और यह लगातार डिविडेंड देने वाली कंपनी रही है. पिछले तीन सालों में कंपनी का प्रॉफिट CAGR करीब 27 फीसदी रहा है. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बढ़ते फोकस का BEL को सीधा फायदा मिलता दिख रहा है.

Mindteck (India) Limited

Mindteck India एक स्मॉल-कैप इंजीनियरिंग और IT सर्विस कंपनी है, जो सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को सपोर्ट सर्विसेज देती है. कंपनी चिप नहीं बनाती, लेकिन सेमीकंडक्टर डिजाइन सपोर्ट, एम्बेडेड सिस्टम्स, प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और IoT सॉल्यूशंस में काम करती है.

सोमवार को 2.3 फीसदी के दमदार उछाल के साथ कंपनी के शेयर 217 रुपये पर बंद हुए. बीते पांच वर्षों में इसने 504 फीसदी के करीब का रिटर्न दिया है. इसका मार्केट कैप 678 करोड़ रुपये है.

Mindteck का कामकाज ज्यादातर ग्लोबल OEMs और टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ जुड़ा हुआ है. कंपनी की खास बात यह है कि यह पूरी तरह कर्ज-मुक्त है. हालांकि इसका मार्केट कैप छोटा है और मुनाफे की ग्रोथ में उतार-चढ़ाव रहा है. इस वजह से Mindteck को हाई-रिस्क, हाई-पोटेंशियल स्टॉक माना जाता है, जो सेमीकंडक्टर सर्विस सेगमेंट में एक्सपोजर देता है.

MosChip Technologies Limited

MosChip भारत की गिनी-चुनी लिस्टेड फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनियों में शामिल है. यह कंपनी ASIC डिजाइन, सेमीकंडक्टर IP डेवलपमेंट और टर्नकी चिप डिजाइन सॉल्यूशंस देती है. यानी MosChip सीधे तौर पर चिप डिजाइन और सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन से जुड़ी हुई है.

इस कंपनी के शेयरों की बात करें तो सोमवार को ये 186 रुपये पर बंद हुई. फरवरी-मार्च 2025 में लिस्ट हुई इस कंपनी ने अब तक निवेशकों के करीब 8 फीसदी रकम डूबो दी है. कंपनी का मार्केट कैप 3,668 करोड़ रुपये है.

MosChip की मजबूती यह है कि यह ग्लोबल चिप कंपनियों के साथ काम करती है और चिप डिजाइन की बढ़ती मांग से इसे फायदा मिल रहा है. भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम मजबूत होने के साथ MosChip जैसे खिलाड़ियों की अहमियत भी बढ़ रही है. कंपनी पूरी तरह कर्ज-मुक्त है और पिछले तीन सालों में इसका प्रॉफिट CAGR करीब 29 फीसदी रहा है. हालांकि, इसकी वैल्यूएशन ऊंची है और P/E रेशियो ज्यादा है, जिससे साफ है कि ग्रोथ पहले से कीमत में शामिल है.

Tata Elxsi Limited

Tata Group की Tata Elxsi एक प्रीमियम डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी है. यह ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स, EV सॉफ्टवेयर, ADAS, सेमीकंडक्टर डिजाइन सर्विसेज और मीडिया टेक्नोलॉजी में काम करती है.

कंपनी के शेयरों ने सोमवार को मामूली गिरावट देखी जिसके बाद वह 4,821 रुपये पर बंद हुए. बीते पांच वर्षों में कंपनी के शेयरों से निवेशकों को 67.3 फीसदी का रिटर्न मिला है. कंपनी का मार्केट कैप 30,034 करोड़ रुपये है.

Tata Elxsi सीधे चिप नहीं बनाती, लेकिन ऑटोमोटिव और EV सेगमेंट में चिप डिजाइन और एम्बेडेड सिस्टम्स में इसकी भूमिका काफी अहम है. कंपनी के पास मजबूत ग्लोबल क्लाइंट बेस, हाई मार्जिन और स्थिर कैश फ्लो है. Tata Elxsi भी पूरी तरह कर्ज-मुक्त है और प्रीमियम वैल्यूएशन पर ट्रेड करती है, जो इसकी क्वालिटी और ब्रांड वैल्यू को दर्शाता है.

सोर्स- Equitymaster/Trendlyne

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.