Airtel का तोहफा, इस रिचार्ज प्लान के साथ फ्री मिल रहा 150GB बोनस डेटा का फायदा

Airtel Free Data: एयरटेल यूजर हैं तो आपको कंपनी के 3999 रुपए वाले प्लान के साथ 150 जीबी फ्री बोनस डेटा का फायदा मिल सकता है. ये प्लान हर रोज कितने जीबी डेटा देता है, इसके अलावा आपको इस प्लान के साथ क्या कुछ मिलेगा? चलिए जानते हैं.

एयरटेल 3999 प्लान Image Credit:

Airtel 3999 Plan: एयरटेल कंपनी की प्रीपेड सिम चलाते हैं तो आपको कंपनी के 3999 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के साथ 150 जीबी फ्री डेटा का फायदा मिलेगा, यह बोनस डेटा आपको प्लान में मिल रहे डेटा से अलग मिलेगा. अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो बोनस डेटा मिलने के बाद ये प्लान अब एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. ये प्लान आपको कितने जीबी डेटा और इसके अलावा और क्या-क्या बेनिफिट्स देता है? चलिए जानते हैं.

Airtel 3999 Plan Validity

इस रिचार्ज प्लान के साथ हर दिन 2.5 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं. इसके अलावा अब कंपनी इस एनुअल प्लान के साथ 150 जीबी बोनस डेटा भी दे रही है. ये अनलिमिटेड 5जी डेटा प्लान है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि ये प्लान हर 28 दिन में 300 जीबी तक की एफयूपी लिमिट के साथ आता है.

ये प्लान कुछ एडिशल बेनिफिट्स भी देता है जैसे कि आपको 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फायदा मिलेगा. एयरटेल यह प्लान एक साल की वैलिडिटी के साथ देता है, यह प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध है. अगर आप इससे रिचार्ज करना चाहते हैं, तो आप एयरटेल थैंक्स के ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट से कर सकते हैं.

कम कीमत में भी 1 साल की वैधता

एयरटेल का 3999 वाला प्लान ही कंज्यूमर्स के लिए साल भर की वैलिडिटी वाला अकेला ऑप्शन नहीं है. अगर आप थोड़ा कम खर्च करना चाहते हैं तो आप 3599 रुपए वाले प्लान से भी रिचार्ज कर सकते हैं.

3599 वाले प्लान में भी साल भर की वैलिडिटी मिलती है लेकिन इसमें यूजर्स को एक्स्ट्रा 150GB डेटा नहीं मिलता है. इस प्लान में डेटा भी थोड़ा कम मिलता है, क्योंकि इसमें यूजर्स को रोज 2GB डेटा मिलता है. इसमें यूजर्स को 5G एक्सेस भी मिलता है.

ये भी पढ़ें- न OTP-न PIN का ‘झंझट’, लॉन्च हो गई Apple Pay सर्विस, इन लोगों को मिलेगा फायदा