Amazon या Flipkart, कहां मिल रहा है सबसे सस्ता Nothing Phone 3?

Nothing Phone 3 खरीदना चाहते हैं तो पहले इस बात को जान लीजिए कि इस फोन को कहां से खरीदने पर आपका फायदा होगा. हम आज आपको बताएंगे कि इस फोन को Flipkart या Amazon, किस साइट पर सबसे कम कीमत में बेचा जा रहा है.

नथिंग फोन Image Credit: Nothing/File Photo

कोई भी नया फोन खरीदने से पहले ये जरूर जान लेना चाहिए कि फोन किस ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कम कीमत में बेचा जा रहा है. अगर आप Nothing Phone 3 खरीदने का सोच रहे हैं तो हम आज आपको बताएंगे कि इस स्मार्टफोन को Amazon या फिर Flipkart, आखिर किस ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आप सस्ते में खरीद सकते हैं.

न केवल फोन की कीमत बल्कि फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की भी जानकारी देंगे, साथ ही आपको फोन के फीचर्स भी बताएंगे.

Nothing Phone 3 Price in India

फ्लिपकार्ट पर इस फोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट 79,999 रुपए में बेचा जा रहा है. फ्लिपकार्ट पर फोन के साथ बैंक ऑफर भी है, फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट पर आपको 4000 रुपए की छूट मिलेगी.

वहीं, दूसरी ओर अमेजन पर इस फोन का 12 जीबी/256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला मॉडल आपको 51,999 रुपए में मिल जाएगा. अमेजन पर IDFC, इंडियन बैंक, वनकार्ड, कोटक बैंक और HSBC बैंक कार्ड पर 1000 रुपए तक की छूट का फायदा मिल रहा है.

अमेजन पर ये फोन 28000 रुपए सस्ते में आपको मिल जाएगा, खबर लिखे जाने तक ये फोन इस कीमत में मिल रहा है लेकिन कीमत में बदलाव संभव है. मुकाबले की बात करें तो ये फोन vivo X200T, S25 FE, Samsung Galaxy S25 Edge 5G और MOTOROLA Signature जैसे कई फ्लैगशिप फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देता है.

Nothing Phone 3 Specifications

फोन में 6.67 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले है जो एचडीआर10 प्लस सपोर्ट, 120 हर्ट्ज तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास 7आई तो वहीं बैक में गोरिल्ला ग्लास विक्टस का इस्तेमाल हुआ है.

फोन में स्नैपड्रैगन 8एस जेनरेशन 4 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, साथ में 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर भी मिलेगा. 5500 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 65 वॉट चार्जिंग, 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग और 7.5 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है.

ये भी पढ़ें- Redmi 17 5G से Poco X8 Power तक, अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे दमदार फीचर्स वाले ये 5 नए फोन